फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   By Election 2024: Fond of arms and a case Mulayam's son-in-law Anujesh Yadav is a millionaire

Karhal By-Election: असलहों का शौक और एक मुकदमा, मुलायम के दामाद अनुजेश यादव हैं करोड़पति; पढ़ें पूरा प्रोफाइल

Sat, 26 Oct 2024 04:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह ज्योत्यवेंद्र दुबे, मैनपुरी
ज्योत्यवेंद्र दुबे, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Oct 2024 04:38 PM IST
सार

By Election 2024:  मैनपुरी की करहल विधानसभा के उपचुनाव के लिए मुलायम सिंह यादव के दामाद और भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव ने नामांकन में अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया। वे करोड़पति हैं और उन्हें हथियारों का भी शौक है। उनके नाम एक मुकदमा दर्ज है। 

 

विज्ञापन
By Election 2024: Fond of arms and a case Mulayam's son-in-law Anujesh Yadav is a millionaire
अनुजेश यादव और उनकी मां पूर्व विधायक उर्मिला यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

By Election 2024: करहल के चुनावी रण में सैफई परिवार का मुकाबला कर रहे भाजपा प्रत्याशी और सैफई परिवार के दामाद अनुजेश यादव करोड़पति हैं। वे असलहों का भी शौक रखते हैं। उनके पास एक रिपीटर और एक रिवॉल्वर है। हालांकि उनके पास कोई भी वाहन नहीं है। अनुजेश पर शिकोहाबाद थाने में एक मुकदमा भी दर्ज है। ये जानकारियां अनुजेश यादव ने नामांकन के साथ जमा किए गए शपथ पत्र में साझा की हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने करहल सीट पर हो रहे उप चुनाव में मुलायम सिंह यादव के दामाद और अखिलेश यादव की चचेरी बहन संध्या यादव के पति अनुजेश यादव को प्रत्याशी बनाया है। शुक्रवार को अनुजेश ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के साथ दाखिल शपथ पत्र में उन्होंने अपनी संपत्तियों की जानकारी भी सार्वजनिक की है। संपत्ति के मामले में अनुजेश और उनकी पत्नी संध्या सपा प्रत्याशी तेजप्रताप यादव से बहुत पीछै हैं, हालांकि दोनों ही करोड़पति है। तेजप्रताप जहां 10 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं तो वहीं अनुजेश के पास कुल 3.42 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। वहीं संध्या यादव के पास 1.09 करोड़ रुपये की संपत्ति है। करोड़पति होने के बाद भी न तो उनके पास कोई कार है और न ही बाइक।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP ByPoll: सैफई परिवार के दामाद अनुजेश यादव ने भाजपा से किया नामांकन, मैनपुरी कलक्ट्रेट पहुंचे; जानें कौन-कौन रहा साथ
विज्ञापन
विज्ञापन



 

एक रिपीटर गन और एक रिवॉल्वर
असलहों के भी अनुजेश शौकीन हैं। उनके पास एक रिपीटर गन और एक रिवॉल्वर है, हालांकि उनकी पत्नी के पास कोई असलहा नहीं है। आभूषणों के मामले में भी तेजप्रताप के मुकाबले उनके फूफा अनुजेश काफी पीछे हैं। तेजप्रताप यादव के पास ढाई किलो सोना है, जबकि भाजपा प्रत्याशी के पास 20 तोला सोना और 2 किलो चांदी के आभूषण हैं। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी की पत्नी पर 40 तोला सोना और 4 किलो चांदी है। 

ये भी पढ़ें -  UP ByPoll 2024: भाजपा ने अनुजेश यादव को क्यों दिया टिकट? अखिलेश यादव का पहला बयान आया सामने; जानें क्या कहा

 

10 लाख का है कर्ज, एक मुकदमा भी
शपथ पत्र के अनुसार अनुजेश प्रताप यादव पर बैंक का कर्ज भी है। उन्होंने बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड पर 10 लाख रुपये का कर्ज ले रखा है। इतना ही नहीं उनके खिलाफ शिकोहाबाद थाने में एक मुकदमा भी दर्ज है, जिसकी सुनवाई न्यायालय में चल रही है। उन्होंने मुकदमे को राजनीतिक बताया है। उन्होंने अपनी आय का स्रोत कृषि और व्यवसाय बताया है।

 

पूरा प्रोफाइल
नाम: अनुजेश यादव
दल: भारतीय जनता पार्टी
उम्र: 45 वर्ष
निवासी: भारौल, जिला फिरोजाबाद
शिक्षा: एमए, बीएड
पत्नी: संध्या उर्फ बेबी यादव (मुलायम की भतीजी और सांसद धर्मेंद्र यादव की बहिन)
स्वयं ने रिटर्न भरा: 1313370 रुपये
पत्नी ने रिटर्न भरा: 520500 रुपये
स्वयं पर नकद: 5 लाख रुपये
पत्नी पर नकद: 3.25 लाख रुपये
स्वयं पर आभूषण: 20 तोला सोना, 2 किलो चांदी
पत्नी पर आभूषण: 40 तोला सोना, 4 किलो चांदी
स्वयं के पास चल संपत्ति: 15,981889 रुपये
पत्नी के पास चल संपत्ति: 7956820
स्वयं के पास अचल संपत्ति: 18,307000 रुपये
पत्नी के पास अचल संपत्ति: 30,00000 रुपये
स्वयं के पास असलहा: रिपीटर और रिवॉल्वर

 

पत्नी के पास असलहा नहीं
राजनीतिक सफर: चार बार जिला पंचायत सदस्य, एक बार कार्यकारी जिला पंचायत अध्यक्ष फिरोजाबाद, पीसीएफ डायरेक्टर, कॉपरेटिव डायरेक्टर मैनपुरी व फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed