फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   bullies hit woman head with shovel for protesting against cutting of ridge In Mainpuri condition is critical

मेड़ काटने को लेकर विवाद: दबंगों ने मां-बेटों को पीटा, सिर पर मारा फावड़ा, महिला घायल, हालत नाजुक, रेफर

Mon, 20 Mar 2023 05:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Mar 2023 05:53 PM IST
सार

मैनपुरी में मेड़ काटने के लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान एक पक्ष ने महिला पर फावड़ा से हमला बोल दिया। फावड़ा सिर पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
 

विज्ञापन
bullies hit woman head with shovel for protesting against cutting of ridge In Mainpuri condition is critical
फाफड़ा के हमले से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की सुबह मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के दबंग ने दूसरे पक्ष की महिला पर फावड़ा से हमला कर दिया। फावड़ा सिर में लगने से वह घायल होकर नहीं गिर गई। परिजन खून से लथपथ महिला को लेकर तत्तकाल अस्पताल पहुंचे। यहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव की है। गांव निवासी अंगूरवती देवी बेटे विनय और रमन के साथ खेत पर काम कर रही थी। इसी समय पड़ोस के खेत वाले लोग भी वहां पहुंच गए। उन्होंने दोनों की साझे की मेड़ काटकर अपने खेत में मिला लिया। अंगूरवती और उसके बेटों ने इसका विरोध किया। इस पर दबंगों ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:- तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म: बहलाकर खेत की तरफ ले गया, वारदात को दिया अंजाम, ननिहाल आई थी बच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन

खून से लथपथ होकर गिर गई अंगूरवती

देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दबंगों ने अंगूरवती पर फावड़े से हमला बोल दिया। फावड़ा उसके सिर में लगने से वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उसके बेटे आनन-फानन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर कर दिया। 

जान से मारने की नीयत से किया हमला

बेटों ने बताया कि सुबह इससे पहल एक बार और झगड़ा हुआ था। उस समय पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने आकर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। इसके बाद आरोपियों ने खेत पर काम करने के दौरान फिर से हमला बोल दिया। बताया कि मारपीट के दैरान हम दोनों भाइयों को भी पीटा। मां को जान से मारने की नीयत से सिर पर फावड़े से हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed