फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   bullies entered house and shot young man On dispute of Khadanja in Mainpuri

Mainpuri: खड़ंजा के विवाद पर दबंगों ने घर में बोली चढ़ाई, गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक को मारी गोली

Fri, 14 Apr 2023 05:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Apr 2023 05:21 PM IST
सार

मैनपुरी में खड़ंजा के विवाद पर दबंगों ने घर में चढ़ाई कर दी। परिवार को गाली-गलौज करने लगे। बेटे ने विरोध किया तो मनबढ़ों ने उसे गोली मार दी। इसके बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
bullies entered house and shot young man On dispute of Khadanja in Mainpuri
खड़ंजा के विवाद पर दबंगों ने युवक को मारी गोली। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीती देर शाम खड़ंजा के विवाद पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर युवक को गोली मार दी। इसके बाद वहां से भाग निकले। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

खड़ंजा के विवाद पर शुरू की गाली-गलौज

घटना भोगांव थाना क्षेत्र के जजेड़ा गांव की है। गांव निवासी फेरू सिंह ने थाने में तहरीर दी। बताया कि वह पुत्र पियूष व लालू के साथ बेवर क्षेत्र स्थित खेत से वापस घर लौटे थे। इसी बीच देर शाम करीब 7:30 बजे सरैया गांव निवासी मोनू, ऋषभ कुमार और शत्रुघ्न सिंह निवासी जजेड़ा घर पर आए। यह लोग खड़ंजा के विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। पुत्र पियूष ने उन्हें रोका तो मोनू ने तमंचा निकालकर उस पर गोली चला दी। 

विज्ञापन

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

बताया कि गोली पुत्र के पैर में लगी और वह घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों को एकत्र होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई, रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की  तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed