फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   bullies beat up brother and sister returning from coaching in middle of road In Mainpuri

Mainpuri: दबंगों ने बीच सड़क भाई-बहन को गिराकर पीटा, दहशत में बच्चे व परिजन; मुकदमा वापस लेने का बना रहे दबाव

Tue, 17 Oct 2023 04:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Oct 2023 04:29 PM IST
सार

मैनपुरी में दबंगों ने बीच सड़क भाई-बहन को गिराकर पीटा। इससे बच्चे व परिजन दहशत में हैं। आरोपी उनके पिता पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के लिए घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
bullies beat up brother and sister returning from coaching in middle of road In Mainpuri
मैनपुरी कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के लिए दबंगों ने युवक के बेटे-बेटी को बीच सड़क पीटा। इससे दोनों बच्चे दहशत में हैं। वह घर में कैद होकर रह गए हैं। पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे हैं। महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव संसारपुर रोड का है। गांव निवासी ममता शुक्ला ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उनका बेटा शौर्य (11) और बेटी उन्नति शुक्ला (13) सोमवार को कोचिंग गए थे। वहां से दोनों अपनी-अपनी साइकिल से वापस घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- रफ्तार से आई मौत: मैनपुरी में घर के बाहर खड़ी थी किशोरी, पीछे से आई बाइक ने मार दी टक्कर; हो गई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजलीघर संसारपुर के पास दबंगों ने बेटी की साइकिल में लात मारकर गिरा दिया। उसके बाल पकड़कर पिटाई की। बेटे ने विरोध किया तो उसे जमीन पर गिराकर पीटा। धमकी दी कि अपने पिता को समझा देना कि मुकदमा वापस ले ले। इसके बाद बच्चे रोते हुए डरे-सहमे घर पहुंचे। उन्होंने सारी बात बताई। 

यह भी पढ़ेंः- मासूम सगे भाइयों की मौत: शाम को दूध पीकर सोये...फिर कभी न जगे, चीख पड़ा परिवार; एक चार तो दूसरा ढाई साल का था

बताया कि इस घटना के बाद बच्चे इस कदर भयभीत हो गए हैं कि घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। वह सहमे हुए हैं। आरोपी उसके साथ भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके हैं। इस मामले में सदर  कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। आरोपी उनके व बच्चों के साथ कोई भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। एसपी ने पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed