{"_id":"66d83ee0613d5282e008ff29","slug":"bsa-suspended-teacher-in-mainpuri-who-behaved-obscenely-with-girls-on-report-of-beo-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बच्चियों से अश्लीलता करने वाले शिक्षक पर गिरी गाज, बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए ने लिया ऐक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बच्चियों से अश्लीलता करने वाले शिक्षक पर गिरी गाज, बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए ने लिया ऐक्शन
Wed, 04 Sep 2024 04:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 04 Sep 2024 04:35 PM IST
सार
मैनपुरी में बच्चियों से अश्लीलता करने वाले शिक्षक पर गाज गिरी है। बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए ने ऐक्शन लिया। उसे निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीएसए दीपिका गुप्ता ने छात्राओं से अश्लीलता करने वाले आरोपी शिक्षक को खंड शिक्षाधिकारी की सूचना पर निलंबित कर दिया है। शिक्षक को निलंबन के साथ ही बीआरसी कुरावली से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
कुरावली विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परमकुटी पर तैनात शिक्षक नरेंद्र कुमार पर वहां की छात्राओं ने अश्लीलता करने के आरोप लगाए हैं। सोमवार को छात्राओं की शिकायत पर शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी होते ही बीएसए दीपिका गुप्ता ने शिक्षक की कार्यशैली और मामले में लगे आरोपों की जांच की जिम्मेदारी खंड शिक्षाधिकारी कुरावली माजुद्दीन अंसारी को सौंपी है। माजुद्दीन अंसारी ने बीएसए को जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षक नरेंद्र कुमार को छात्राओं से अश्लीलता के मामले में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
बीएसए दीपिका गुप्ता ने खंड शिक्षाधिकारी की सूचना के अनुसार तत्काल शिक्षक नरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है। बीएसए ने बताया कि शिक्षक को जेल से जमानत आदि मिलने पर बीआरसी कुरावली से संबद्ध रखा जाएगा। मामले में खंड शिक्षाधिकारी घिरोर जमील अहमद को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। शिक्षक के निलंबन की जानकारी उच्चाधिकारियों के साथ लेखा विभाग को भी भेजी गई है।