{"_id":"5811fec64f1c1bcf75bc4a95","slug":"brsega-money-today-40-million-businesses-expected","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बरसेगा धन, 40 करोड़ के कारोबार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बरसेगा धन, 40 करोड़ के कारोबार की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Thu, 27 Oct 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
धनतेरस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर जमकर धनवर्षा होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि धनतेरस पर करीब 40 करोड़ रुपये का कारोबार होगा। ग्राहकों को लुभाने के लिए बाजारों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। दुकानदारों द्वारा हर वर्ग की जेब के अनुरूप आइटमों की व्यवस्था की गई है। दुपहिया वाहन, इलेक्ट्रानिक शोरूमों के संचालकों और सराफा व्यवसायियों ने भी ग्राहकों को लुभाने के लिए छूट और उपहार देने की व्यवस्था की है। धनतेरस पर अच्छी बिक्री की उम्मीद को देखते हुए बर्तन से लेकर दोपहिया वाहनों के शोरूम संचालकों ने बड़ी संख्या में स्टाक मंगा लिया है।
धनतेरस पर बर्तनों की सर्वाधिक बिक्री को देख बर्तन विक्रेताओं ने दुकानों को दुल्हन की तरह सजाना गया है। बर्तन विक्रेताओं ने कई आकर्षक डिजाइनों के बर्तन मंगाए हैं। धनतेरस पर्व पर किसी भी बर्तन की खरीदारी के प्रचलन को देखते हुए हल्के और कम कीमत वाले बर्तन भी मंगा लिए हैं। स्टील के अलावा पीतल और तांबे के गिलास, जग, कटोरी आदि मंगाई गई हैं। इलेक्ट्रानिक प्रतिष्ठान भी धनतेरस के लिए सजकर तैयार हैं। एलईडी टीवी, एलसीडी टीवी, जूसर मिक्सर ग्राइंडर, टीवी, सीडी प्लेयर आदि की खरीद पर आकर्ष छूट और उपहारों की भी व्यवस्था की गई है। दोपहिया वाहनाें के शोरूमाें ने भी बाइकों की खरीद पर छूट और उपहार की व्यवस्था की है।
तीन सौ से अधिक बाइकें खरीदे जाने की उम्मीद
धनतेरस पर वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। यही कारण है कि एक सप्ताह से लोग धनतेरस के लिए बाइकों की बुकिंग करा रहे हैं। शहर के चार बाइक शोरूमाें पर रविवार तक 80 से लेकर 200 से ज्यादा बाइकों की बुकिंग कराई जा चुकी है। वहीं कस्बाें में भी धनतेरस पर बाइक खरीदने के लिए पहले से बुकिंग कराई गई है।
विज्ञापन
चांदी नोट और डालर भी मंगाए
सराफा व्यवसायियों के मुताबिक धनतेरस पर सबसे अधिक चांदी के सिक्के खरीदे जाते हैं। धनतेरस के लिए पुराने और नए चांदी के सिक्कोें का सराफा कारोबारियों ने पर्याप्त स्टाक कर लिया है। बाजार मेें धनतेरस के लिए चांदी के 50 और सौ रुपये के नोट और डालर भी मंगाए गए हैं। साथ ही गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां मंगाई गई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि धनतेरस पर 15 करोड़ रुपये से अधिक का सराफा कारोबार होगा।
नवरात्र से अब तक बिके छह करोड़ के स्टांप
नवरात्र से ही जमीन और मकान खरीदने की होड़ शुरू हो गई है। नवरात्र से अब तक छह करोड़ रुपये के स्टांपों की बिक्री हो चुकी है। वहीं 800 से अधिक बैनामा कराए जा चुके हैं। धनतेरस को भी बड़ी संख्या में बैनामा होने की उम्मीद जताई जा रही है।