फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   brothers of BJP leader opened fire in a land dispute so five were injured in Mainpuri

Mainpuri: जमीन विवाद में भाजपा नेता के भाइयों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक ही परिवार के चार लोगों सहित पांच घायल

Sat, 21 Jan 2023 07:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Jan 2023 07:10 PM IST
सार

मैनपुरी में जमीनी विवाद में सत्ता की हनक दिखाते हुए भाजपा नेता के भाइयों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस दौरान गोली लगने से दो महिलाओं, एक बच्चा सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सैफई व जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

 

विज्ञापन
brothers of BJP leader opened fire in a land dispute so five were injured in Mainpuri
गोली लगने से घायलों का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी नें दिनदहाड़े फायरिंग करके दबंगों ने दहशत फैला दी। घटना किशनी थाना क्षेत्र के शमशेरगंज का है। यहां विद्याराम बाथम व भाजपा जिला मंत्री ओमजी दुबे के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। शनिवार को क्षेत्रीय लेखपाल रेनूबाला व पुलिस बल की मौजूदगी में जमीन की नाप की गई। राजस्वकर्मियों व पुलिस के जाने के बाद विद्याराम बाथम के परिजन घूर (गोबर का ढेर) इकट्ठा कर रहे थे। 

विज्ञापन


इसी समय भाजपा जिला मंत्री के भाई अंकित व श्रीओम अपने साथियों कुक्कू उसके बेटे मोहन व छन्नू के साथ लाइसेंसी व नाजायज असलहों से हमला बोल दिया। दबंगों की ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन


फायरिंग में राकेश बाथम (36), उर्मिला देवी बाथम (60), विनीता बाथम (26), सोनपाल बाथम (35) के साथ वहां से गुजर रहा रिहान (14) गोली लगने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टरों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली कांड की सूचना पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, एसएसआई जैकब फर्नांडिस पुलिस बल के साथ सीएचसी पर पर पहुंचे। उन्होंने घायलों से बात करके घटना के बारे में जानकारी की। एसडीएम राम नारायण ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पीड़ित विद्याराम बाथम ने थाने पर पांचों आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed