{"_id":"69fdf176bb21be67c70194eb","slug":"brother-in-law-committed-an-inappropriate-act-with-his-sister-in-law-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पति ने रचा ली दूसरी शादी, देवर ने भाभी के साथ की ऐसी हरकत; तार-तार कर दी रिश्तों की मर्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति ने रचा ली दूसरी शादी, देवर ने भाभी के साथ की ऐसी हरकत; तार-तार कर दी रिश्तों की मर्यादा
Fri, 08 May 2026 07:52 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 08 May 2026 07:52 PM IST
सार
पति ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद भी महिला ससुराल में रही। ससुरालीजन महिला को प्रताड़ित करने लगे। देवर ने महिला के साथ गलत हरकत की। पुलिस शिकायत पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
woman demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही पति ने दूसरी शादी रचा ली। महिला इस परिस्थिति में एक साल तक पति के साथ रहती रही मगर अब देवर गलत नजर रखता है। कई बार छेड़छाड़ कर चुका है। फर्रुखाबाद की रहने वाली पीड़िता के पिता ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जनपद फर्रुखाबाद के रहने वाले पिता ने बताया कि वर्तमान में वह सदर कोतवाली क्षेत्र की एक काॅलोनी में रह रहे हैं। 24 फरवरी को पुत्री की शादी विपिन कुमार निवासी विनायकपुर के साथ की है। ससुर कमलेश, सास गुड्डी देवी, देवर सनी कुमार, ननद नीलम, नीलम के पति ने पुत्री से छिपा कर विपिन की पूनम नाम की युवती से दूसरी शादी करा दी। पति की इस हरकत के बाद भी पुत्री एक साल तक ससुराल में ही घुट-घुट कर रहती आ रही थी।
ससुरालीजन 10 लाख रुपये कार की मांग करते हुए परेशान करने लगे। असमर्थता जताने पर पुत्री को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। देवर सनी व उसका दोस्त सोनू निवासी राजीव गांधी नगर उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करता है। कई बार देवर गलत हरकत कर चुका है। पंचायत भी हुई मगर ससुरालीजन नहीं माने। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।