फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   bride gave birth to child on honeymoon day in mainpuri

सुहागरात पर पेट दर्द से चीखी दुल्हन: डॉक्टर की बात सुन दूल्हे ने रचा ऐसा नाटक, घरवाले हुए शर्म से पानी-पानी

Thu, 22 Feb 2024 07:59 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Feb 2024 07:59 AM IST
सार

सुहागरात पर दुल्हन के पेट में तेज दर्द होने लगा। वह दर्द से चीख उठी। अस्पताल में डॉक्टर ने जो बताया उसे सुनकर दूल्हा हक्का बक्का रह गया। वहीं घरवाले समाज में शर्म से पानी-पानी हो गए। 

विज्ञापन
bride gave birth to child on honeymoon day in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को दुल्हन विदाई के बाद ससुराल पहुंची। घर पर खुशी का माहौल था। बधाई गीत गाए जा रहे थे। लोग प्रसन्न थे। गांव के लोग भी नवदंपती को बधाई देने के लिए घर आ रहे थे। उसी दिन उनकी सुहागरात थी। इससे पहले शाम को ही दुल्हन के पेट में तेज दर्द होने लगा। घरवाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां जो घटना घटी उसे देखकर घरवालों के होश उड़ गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन


मामला किशनी थाना के कुसमरा चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। यहां मंगलवार को एक घर में नई नवेली बहू विदा होकर आई थी। घर में खुशियों का माहौल था। शाम को बहू के पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा। घरवाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां पता चला कि यह असहनीय दर्द प्रसव पीड़ा का है। इसके बाद परिजन उसे लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे। यहां बहू ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। 

विज्ञापन

बहू को रखने से कर दिया मना

बच्चे के जन्म के बाद पति और ससुरालीजन ने हंगामा शुरू कर दिया। दूल्हे ने कहा कि यह बच्चा उसका नहीं है। घरवालों ने बहू को साथ रखने से मना कर दिया। इसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। हंगामा देख और भी तमाशबीन लोग जुट गए। सुबह तक खबर लोगों में फैल गई। 

दूल्हे के बड़े भाई की साली है दुल्हन

जानकारी होने पर बुधवार को महिला समाजसेवी आराधना गुप्ता अस्पताल पहुंची। उन्होंने दूल्हे और परिजन को समझाकर मामला शांत किया। साथ ही बहू को साथ रखने के लिए तैयार किया। बातचीत में पता चला कि बहू कोई अंजान लड़की नहीं बल्कि परिवार की बड़ी बहू की छोटी बहन है। यानी दूल्हे के बड़े भाई की साली है। 
विज्ञापन

दोनों के बीच थे प्रेम संबंध

बात करने पर दूल्हे ने बताया कि शादी से पहले ही दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। बच्चा उसी का है। यह बात उसे पहले से पता थी। इसीलिए आनन फानन शादी भी कर ली थी। लेकिन यह अनुमान नहीं था कि सुहागरात के दिन ही प्रसव हो जाएगा। पूरी बात सामने आने के बाद घरवाले बच्चे और प्रसूता को हंसी खुशी अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed