{"_id":"680f72d471fe1660d9042349","slug":"boy-returning-from-field-died-after-being-crushed-under-a-tractor-trolley-2025-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दर्दनाक हादसा...खेत से लाैट रहे बालक की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर माैत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दर्दनाक हादसा...खेत से लाैट रहे बालक की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर माैत, परिवार में मचा कोहराम
Mon, 28 Apr 2025 05:51 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 28 Apr 2025 05:51 PM IST
सार
12 वर्षीय बालक ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर खेत से लाैट रहा था। रास्ते में चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतर गया और ट्रॉली पलट गई। इसके नीचे दबकर बालक की माैत हो गई।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के गांव परानपुर में रविवार की रात खेत से गेहूं कटवाने के बाद 12 वर्षीय बालक ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर घर आ रहा था। गांव जाने वाले रास्ते पर ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबने से बालक की मौत हो गई। वहीं, चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
Trending Videos
गांव परानपुर निवासी चंद्रशेखर का 12 वर्षीय पुत्र राज रविवार की शाम को गांव निवासी ट्रैक्टर चालक सचिन कुमार व अन्य ग्रामीणों के साथ खेत पर गया था। वहां पक चुके गेहूं को बोरियों में भरवाने के बाद ट्रॉली में लाद कर रात के समय घर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली जब गांव जाने वाले रास्ते पर पहुंची। तभी चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतर गया और ट्रॉली पलट गई। राज ट्रॉली के नीचे दब गया। हादसे में सचिन व गांव निवासी एक अन्य व्यक्ति भी हादसे में जख्मी हो गए।
सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अनुज चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आनन फानन परिजन राज को शिकोहाबाद ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सचिन व दूसरे घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को औंछा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया। राज की मौत के बाद घर में मातम छाया हुआ है।