फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   boy family broke off marriage after baby shower In Mainpuri when matter of dowry could not be settled

Mainpuri: दहेज पर बिगड़ी बात... तो लड़केवालों ने गोद भराई के बाद तोड़ दी शादी; थाने पहुंचा मामला

Tue, 09 Jul 2024 06:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Jul 2024 06:08 PM IST
सार

दहेज पर बात बिगड़ गई तो लड़केवालों ने गोद भराई के बाद शादी तोड़ दी। मामला थाने पहुंचा। लड़कीवालों ने आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। 

विज्ञापन
boy family broke off marriage after baby shower In Mainpuri when matter of dowry could not be settled
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बिछवां कस्बा के एक गांव निवासी युवक ने शादी तय होने के बाद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर रिश्ता तोड़ दिया। जनपद फर्रुखाबाद की रहने वाली पीड़िता के परिजन ने मंगलवार को बिछवां थाने पहुंच कर शिकायत की है।

विज्ञापन


जनपद फर्रुखाबाद के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि पुत्री की शादी थाना क्षेत्र के गांव नगला कुआ निवासी युवक के साथ तय की थी। गोद भराई आदि रस्में खुशी के साथ संपन्न हुई थीं। 11 जुलाई को बरात आने की तारीख भी तय हो गई थी। लेकिन, पुत्री के ससुरालीजन अचानक बदल गए। वह लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। जब मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो शादी करने से साफ मना कर दिया। 
विज्ञापन


कहा कि यदि मांग पूरी नहीं होगी तो शादी नहीं करेंगे। काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन वह लोग मानने को तैयार नहीं हुए। अब वह लोग गोद भराई आदि में किए गए खर्च को भी वापस करने के लिए तैयार नहीं हैं। युवती की मां ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व खर्च वापस दिलाए जाने की मांग की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed