फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   body of laborer was found hanging from Kanj tree

UP: पेड़ पर लटका मिला मजदूर का शव...परिवार में मचा कोहराम, छह बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Sat, 20 Sep 2025 06:36 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 20 Sep 2025 06:36 PM IST
सार

मैनपुरी में मजदूर का शव पेड़ पर लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के छह बच्चे थे। घटना के बाद से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 

विज्ञापन
body of laborer was found hanging from Kanj tree
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

मैनपुरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव औडे़न्य पड़रिया के रहने वाले एक मजदूर का शव शनिवार की सुबह घर से कुछ दूर कंज के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन ने पुलिस को खुदकुशी किए जाने की जानकारी दी, मगर आत्महत्या की वजह पर चुप्पी साध गए।
विज्ञापन


गांव औडे़न्य पड़रिया निवासी 35 वर्षीय अमित वाल्मीकि मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। शुक्रवार रात को वह किसी समय घर से निकल गया, शनिवार सुबह तड़के परिजन को जानकारी मिली कि अमित का शव करीब 500 मीटर दूर कंज के पेड़ पर लटका हुआ है। 
विज्ञापन


 

रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे, सूचना पर कोतवाल पुलिस भी आ गई। शव को पेड़ से उतरवाने के बाद मोर्चरी भिजवाया गया। पूछताछ में परिजन ने बताया कि अमित ने खुदकुशी की है, मगर कारण के बारे में वह लोग कुछ नहीं जानते।

छह बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
अमित वाल्मीकि की असमय मौत के बाद सभी परिजन दुखी हैं। अमित के चार पुत्र व दो बेटियां हैं। वह मजदूरी का कार्य कर परिवार का भरण पोषण करते आ रहे थे। मौत के बाद अब छह बच्चों के सिर से पिता का साया उठ चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed