फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Body of farmer who went to guard crops found hanging from tree

Mainpuri: घरेलू कलह में किसान ने दी जान, पेड़ पर फंदे से लटकी मिली लाश; परिवार में मची चीखपुकार

Sat, 16 May 2026 08:44 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Sat, 16 May 2026 08:44 PM IST
सार

किसान शनिवार सुबह करीब 10 बजे वह घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। शाम तक जब वह वापस नहीं आए तो परिजन उन्हें देखने के लिए खेत पर गए। किसान का शव खेत पर लगे जामुन के पेड़ पर अंगौछा के फंदे से लटका मिला। 

विज्ञापन
Body of farmer who went to guard crops found hanging from tree
किसान का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के किशनी के गांव कमलपुर में शनिवार सुबह फसल की रखवाली करने गए किसान का शव शाम को जामुन के पेड़ पर अंगौछा के फंदे से लटका मिला। पुलिस घरेलू कलह के चलते खुदकुशी की बात कह रही है। पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कमलपुर निवासी 28 वर्षीय किसान भीमसेन शाक्य ने इस बार पांच बीघा खेत में मक्का की फसल की थी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे वह घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। शाम तक जब वह वापस नहीं आए तो परिजन उन्हें देखने के लिए खेत पर गए। शाम करीब चार बजे भीमसेन का शव खेत पर लगे जामुन के पेड़ पर अंगौछा के फंदे से लटका मिला। 
विज्ञापन


शव देख परिजन रोने बिलखने लगे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पेड़ से उतरवाने के बाद मोर्चरी भेजा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घरेलू कलह के चलते खुदकुशी की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed