फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Black snake climbed on bed bit two innocent children while sleeping girl died boy's condition is critical

कोबरा का खूनी खेल: बैड पर चढ़ आया काला नाग...सोते समय दो मासूमों को डसा, बच्ची की मौत; बालक की हालत गंभीर

Tue, 26 Aug 2025 11:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Aug 2025 11:30 AM IST
सार

मैनपुरी के करहल में सांप के खूनी खेल में 10 साल की मासूम की जान ले ली। वहीं पांच वर्षीय बालक की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।  

विज्ञापन
Black snake climbed on bed bit two innocent children while sleeping girl died boy's condition is critical
बच्चों के फोटो और सांप को तलाश करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला सभा मे अपने मामा के घर आई 10 साल की मासूम बच्ची और उसके मामा के पांच वर्षीय बेटे को सांप ने काट लिया। सांप के काटने से बच्ची की मौत हो गई। वहीं बालक की हालत गंभीर है। उसे उपचार के लिए सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव नगला सभा में 10 वर्षीय शालिनी और उसके मामा का पांच वर्षीय बेटा कार्तिक बैठ पर सो रहे थे। बताया गया है कि रात करीब 11 बजे जहरीला सांप बैड पर चढ़ आया। उसने शालिनी और कार्तिक को काट लिया। सांप के काटते ही बच्चे नीद से जाग गए। उनका शोर सुनकर परिजन आ गए। दोनों की हालत बिगड़ने लगी। परिजन दोनों को उपचार के लिए सैफई अस्पताल लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक की हालत नाजुक
यहां चिकित्सक ने शालिनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार्तिक को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है। उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। शालिनी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग शालिनी को गांव उमेरन ले गए हैं। 
विज्ञापन

सांप को पकड़ने के लिए आई वन विभाग की टीम 
घटना की जानकारी होने पर सेक्सन अधिकारी शिवम पाठक वन विभाग की टीम के साथ सांप पकड़ने लिए गांव पहुंच गए। टीम ने करीब दो घंटे तक सांप की तलाश की, लेकिन वो नहीं मिल सका। सांप की घर के बाहर भी तलाश की गई। सांप के नहीं मिलने से परिजन दहशत में हैं। 

ये भी पढ़ें -  UP: छह महीने के शिशु की कीमत 90 हजार रुपये...हॉस्पिटल में हुआ बच्चे का सौदा, पुलिस ने दबोचा डॉक्टर
 

मां के साथ आई थी मासूम 
सर्पदंश से जिस 10 वर्षीय मासूम शालिनी की मौत हुई है, वो 10 दिन पहले ही अपनी मां कीर्ति के साथ मामा के घर आई थी। उसके पिता लेने के लिए मामा के घर आए हुए थे। हादसे वाली रात शालिनी के पापा भी घर पर ही मौजूद थे। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed