Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   'BJP has become a washing machine; even those with tainted records become spotless.'

Mainpuri News: 'भाजपा बनी वाशिंग मशीन, दागी भी हो जाते बेदाग'

Tue, 23 Dec 2025 02:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 23 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
'BJP has become a washing machine; even those with tainted records become spotless.'
भाजपा बनी वाशिंग मशीन, दागी भी हो जाते बेदाग: भानु - फोटो : संस्थान
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट का किसान सम्मेलन सोमवार को धारऊ रोड स्थित मैरिज होम में हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा वाशिंग मशीन बन गई है और इसमें शामिल होकर दागी भी बेदाग हो जाते हैं। भाजपा पूंजीपतियों के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाती है। भाजपा को किसानों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज किसान खाद के लिए परेशान हैं। गोवंश से भी परेशान हैं। सरकार किसान आयोग का गठन नहीं कर रही है। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान रात भर जागकर फसलों की रखवाली करने को मजबूर है। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम चौहान ने कहा कि अधिकारी किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं। संगठन की मजबूती से ही किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जा सकता है। समस्याओं का समाधान कराने के लिए शीघ्र ही आंदोलन किया जाएगा। संयोजक प्रज्ञा सैंगर, दीपक यादव, अतुल चौहान, अमोल पचौरी, बीके सिंह, पूनम राठौर, मंजू यादव, पूजा यादव, संतोषी मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन



घिरोर में पदाधिकारियों ने किया स्वागत



घिरोर। भाकियू भानू गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह का घिरोर में पदाधिकारियों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि किसानों को फसलों के दाम तय करने का अधिकार दिया जाए। भारत में किसानों को फसलों के सही दाम नहीं मिल पा रहे हैं। किसान कर्जदार होकर आत्महत्या करते हैं। स्वागत के दौरान सचिन यादव, शमशाद अली, नीरज गुप्ता, बंटी श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed