फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Biological brothers executed a sale deed for government land.

Mainpuri News: सगे भाइयों ने कर दिया सरकारी जमीन का बैनामा

Thu, 16 Jul 2026 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Biological brothers executed a sale deed for government land.
मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र के गांव तिसाह में दो सगे भाइयों ने अपनी जगह के साथ ही सरकारी भूमि भी बेच दी। शिकायत के बाद एसडीएम ने जांच की तो 29 साल पहले हुए फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। प्रभारी उप निबंधक ने विक्रेता व खरीदारों के खिलाफ सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्रभारी उप निबंधक सदर सुभाष चंद्र ने बताया कि गांव तिसाह के रहने वाले लल्लू सिंह व गजराज सिंह ने 30 जनवरी 1997 को कुछ जमीन का बैनामा रघुवीर सिंह, उदयभान, लोकेंद्र सिंह, मेघेंद्र सिंह, जयदेवी के पक्ष में किया था। बैनामे के संबंध में एक शिकायत के बाद एसडीएम घिरोर ने जांच की। 14 जुलाई 2026 को अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी। एसडीएम की भेजी गई आख्या का परीक्षण किया गया तो प्रथम दृष्टया बैनामे में धोखाधड़ी पाई गई।
विज्ञापन

दोनों भाइयों ने अपने नाम दर्ज व अन्य भूमि जो कि उनके नाम दर्ज नहीं है। उसका भी बैनामा किया है जिसमें सरकारी भूमि भी है। 29 साल पुराने मामले में धोखाधड़ी सामने आने के बाद जीवित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने विक्रेता लल्लू सिंह, गजराज सिंह निवासी तिसाह व गवाह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कई लोगों की हो चुकी है मृत्यु
गांव तिसाह में स्वयं के अलावा सरकारी भूमि का धोखाधड़ी कर बैनामा करने के मामले में विक्रेता भाइयों व गवाह पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। वहीं खरीदार रघुवीर सिंह, उदयभान सिंह, जय देवी की मृत्यु हो चुकी हे। प्राथमिकी में कहा गया है कि बैनामा के समय दो लोग नाबालिग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed