{"_id":"669653506888a5d3c507acba","slug":"bike-rider-died-after-being-hit-by-container-he-was-returning-home-from-his-in-laws-house-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: कंटेनर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत; ससुराल से वापस घर लौट रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: कंटेनर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत; ससुराल से वापस घर लौट रहा था
Tue, 16 Jul 2024 04:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 16 Jul 2024 04:32 PM IST
सार
मैनपुरी में कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। वह ससुराल से वापस अपने घर फिरोजाबाद के लिए लौट रहा था।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की रात बाइक सवार को कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक औंछा थाना क्षेत्र स्थित अपनी ससुराल से घर वापस लौट रहा था। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
हादसा घिरोर थाना क्षेत्र के शिकोहाबाद रोड पर हुआ। फिरोजाबाद जिले के गांव नगला गाज निवासी अटल बिहारी (42) थाना औंछा क्षेत्र के गांव तिसाह अपनी ससुराल आए थे। रात के समय वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। शिकोहाबाद रोड पर तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अटल बिहारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची। मृतक के परिजन को फोन करके घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया। रोते बिलखते परिजन शव को लेकर गांव नगला गाज फिरोजाबाद चले गए।
विज्ञापन