Mainpuri Accident News: कार की टक्कर से बाइक सवार सीआरपीएफ इंस्पेक्टर और पत्नी की मौत, बेटे की हालत नाजुक
मैनपुरी में कार की टक्कर से बाइक सवार सीआरपीएफ इंस्पेक्टर और पत्नी की मौत हो गई। जबकि उनके बेटे की हालत नाजुक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की सुबह कार की टक्कर से बाइक सवार सीआरपीएफ इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी की मौत हो गई। जबकि, उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से बात करके जानकारी जुटाई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना कुरावली थाना क्षेत्र स्थित तहसील के सामने की है। यहां शरीफपुर गांव निवासी जबर सिंह (55) सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर थे। वर्तमान में उनकी तैनाती सोनीपत में थी। वह छुट्टी पर घर आए थे। मंगलवार की सुबह करीब 8.30 बजे जबर सिंह का बेटा सुरजीत सिंह बाइक पर अपने पिता और मां ममता देवी को लेकर शहर की तरफ जा रहा था।
यह भी पढ़ेंः- UP: 58 वर्ष की सास ने बेटे को दिया जन्म, विधवा बहू ने खड़ा कर दिया हंगामा, बोली-संपत्ति के लिए पैदा
कार ने बाइक में टक्कर मार दी
तहसील के सामने जीटी रोड पर एटा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ईको कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ेंः- UPSC CSE 2022 Final Result: एटा के अजय ने तीसरे प्रयास में हासिल की सफलता, पिता ने बताई उनके संघर्ष की कहानी
बेटे की भी हालत नाजुक
वहां हालत नाजुक देखते हुए उन्हें आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। आगरा पहुंचने पर जांच के बाद डॉक्टर ने जबर और ममता को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटे सुरजीत का सैफई में इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।