फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Bhagwat Katha extracted before traveling urn

भागवत कथा से पहले निकली कलश यात्रा

Thu, 09 Jun 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 09 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha extracted before traveling urn
कलश यात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अवधनगर स्थित लाल मंदिर में शुरू होने वाली सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ गुरुवार को मंगल कलश यात्रा के साथ हो गया। कलश यात्रा को चेयरमैन साधना गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं तथा पुरुष श्रद्धालु शामिल थे। बैंडबाजों की धुन पर युवा थिरकते चल रहे थे।
विज्ञापन


गुरुवार को कलश यात्रा का शुभारंभ लाल मंदिर से पूजन-अर्चना के पश्चात हुआ। 21 कलशों को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भरवाकर युवतियां एवं महिलाएं सिर पर रखकर कलश यात्रा में शामिल हुईं। कलश यात्रा में सबसे आगे बैंड धार्मिक धुनों को बिखेरता चल रहा था। कलश यात्रा में सबसे आगे परीक्षित अपने सिर पर श्रीमद्भागवत पुराण तथा उनकी धर्मपत्नी मुख्य कलश को सिर पर रखकर चल रही थीं। कलश यात्रा स्टेशन रोड, भांवत चौराहा, पंजाबी कालोनी होती हुए पुन: लाल मंदिर पहुंची। यहां पंडित राम किशोर शुक्ला द्वारा मुख्य वेदी पर श्रीमद्भागवत महापुराण को विराजमान कराकर मंत्रोच्चारण के बीच कलश स्थापित कराए गए। इस मौके पर घनश्याम मिश्रा, अभिनंनद शुक्ला, गोपाल, चंदेल, शरद, मंजू, मनोहर, मीरा पांडेय, ममता दुबे, मिथलेश, लता, राधिका, रामश्री आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed