{"_id":"695bfa53abab7463440feea9","slug":"beaver-basic-dabang-and-royal-challengers-bhogaon-won-the-matches-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-151759-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बेवर बेसिक दबंग और रॉयल चैलेंजर्स भोगांव ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बेवर बेसिक दबंग और रॉयल चैलेंजर्स भोगांव ने जीते मैच
Mon, 05 Jan 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो 23 भोगांव के ओमवीर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान करते रावल सिंह। स्रोत आयोजक
मैनपुरी। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के तत्वावधान में भोगांव के रामलीला मैदान पर बेसिक प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को खेले गए पहले क्वालीफाइंग मैच में बेवर बेसिक दबंग ने बेवर राइजिंग चैंपियंस को नौ और एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स भोगांव ने बेसिक धुरंधर्स को छह विकेट से हराया।
बेवर राइजिंग चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 142 रन बनाए। राहुल ने 62, नवरंगी ने 51 और अभिषेक ने 15 रन बनाए। बेवर बेसिक दबंग के ललित, लोकपाल और रोहित ने एक–एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेवर बेसिक दबंग ने 11 ओवर में एक विकेट खोकर 143 रन बनाकर मैच जीत लिया। राहुल राजपूत ने 78, रोहित कुमार ने 44 और दीपक राजपूत ने 16 रन बनाए। बेवर राइजिंग चैंपियंस के प्रशांत ने एक विकेट लिया।
दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बेसिक धुरंधर्स ने निर्धारित 15 ओवर में 131 रन बनाए। राहुल ने 39, दीपक ने 32 और अवनीश ने 19 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स भोगांव के सचिन शाक्य ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स भोगांव ने चार विकेट खोकर 14 ओवर में 132 रन बनाकर मैच जीत लिया। विकास दुबे ने 44, ओमवीर ने 36 और सुरजीत ने 25 रन बनाए। बेसिक धुरंधर्स के गौरव ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
पहले मैच में राहुल राजपूत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रतीक ने और दूसरे मैच में भोगांव के ओमवीर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रावल सिंह ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग अमन राजपूत और संदीप सिंह ने, स्कोरिंग अमित यादव और रजत चौधरी ने की।