फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Attempt to trample the inspector and policemen with a hydra

Mainpuri News: दरोगा और पुलिसकर्मियों को हाइड्रा से रौंदने की कोशिश

Sun, 08 Mar 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 08 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Attempt to trample the inspector and policemen with a hydra
फोटो 3 पुलिस पर हमला करने वाला आरोपी। संवाद
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला गुमानी में शनिवार रात खनन की सूचना पर पहुंचे दरोगा और पुलिसकर्मियों को हाइड्रा चालक ने खनन रोकने पर रौंदने की कोशिश की। सभी ने सड़क के नीचे कूद कर जान बचाई। मौके से एक आरोपी को पकड़ लिया गया, दोनों वाहन सीज कर थाने में खड़े कराए गए हैं। पुलिस भागे हुए आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

एलाऊ थाने में तैनात उप निरीक्षक दुर्योधन सिंह ने बताया कि शनिवार रात को वह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि नगला गुमानी में मोनू यादव निवासी नगला खिल्ला खनन करा रहा है। जब वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि वहां हाइड्रा से मिट्टी खोद कर ट्रैक्टर में भरी जा रही थी। उन्होंने हाइड्रा पर चढ़कर चालक से नाम पता पूछा, चालक ने अपना नाम मोनू उर्फ विजय नगला खिल्ला पहाड़पुर बताया, वह खनन संबंधी अनुमति नहीं दिखा सका। ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम वीरू निवासी नगला खिल्ला बताया। खनन अधिकारी व थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी मौके पर आए और दोनों वाहन सीज कर दिए गए। ट्रैक्टर को एक स्थानीय व्यक्ति थाने लेकर आ रहा था।
विज्ञापन

मोनू यादव हाडड्रा को चला रहा था, वीरू साइड में बैठा था। रास्ते में दोनों ने हाइड्रा को तेजी के साथ पहाड़पुर की ओर दौड़ा दिया। थानाध्यक्ष और उन्होंने वाहन रुकवाने का प्रयास किया, मगर वह लोग नहीं रुके। पीछा करने के दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। कुछ दूर पीछा करने के बाद उन्होंने बाइक को आगे लगाकर हाइड्रा रोकने की कोशिश की, तो वीरू ने मोनू से कहा कि गाड़ी को इनके ऊपर चढ़ा दो। तब मोनू ने उन्हें हाइड्रा से रौंदने की कोशिश की। दरोगा और कर्मचारी सड़क से नीचे कूद गए, जिस वजह से उनकी जान बच गई। मोनू उर्फ विजय को मौके से पकड़ लिया गया, वहीं साथी वीरू अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकला। पुलिस भागे हुए आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खनन की सूचना पर पुलिस टीम कार्रवाई के लिए गई थी, इस दौरान घटना हुई है। एक आरोपी को मौके से पकड़ा गया है, दोनों वाहन सीज किए गए हैं। भागे हुए आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में कोई भी आपराधिक गतिविधि संचालित नहीं होने दी जाएगी। - संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी

फोटो 3 पुलिस पर हमला करने वाला आरोपी। संवाद

फोटो 3 पुलिस पर हमला करने वाला आरोपी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed