फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Arrest warrants issued for 17 people on charges of power theft

Mainpuri News: बिजली चोरी पर 17 लोगों के गिरफ्तारी वारंट जारी

Wed, 13 May 2026 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Arrest warrants issued for 17 people on charges of power theft

विज्ञापन

मैनपुरी। बिजली चोरी के स्पेशल जज ईसी एक्ट के न्यायालय में चल रहे मुकदमों में बिजली चोरी करने वाले 17 लोग लंबे समय से न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहे हैं। इसके चलते लंबित मुकदमों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इस पर स्पेशल जज ईसी एक्ट सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी ने गंभीर रुख अपनाते हुए उनके गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।
स्पेशल जज ईसी एक्ट के न्यायालय में रामनाथ निवासी भोगांव, मनोरमा कुमारी निवासी गोटपुर थाना करहल, शमा शाक्य निवासी माधवखेड़ा थाना कुर्रा, अवधेश निवासी गढ़िया थाना कुर्रा, मानसिंह निवासी तिकोना थाना कुर्रा, कम्मोद निवासी रामनगर कुसमरा थाना किशनी, शकील अहमद निवासी नेशनल डिग्री कॉलेज के सामने थाना भोगांव, अफसर निवासी सिदपुरा थाना कासगंज लंबित मुकदमों में काफी समय से हाजिर नहीं हो रहे हैं। इनके गिरफ्तारी वारंट जारी कर अगली सुनवाई के लिए 26 मई की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन

लंबित मुकदमों में हाजिर नहीं होने पर गंगा देवी निवासी नौनेर थाना दन्नाहार, महेंद्र सिंह निवासी अकबरपुर थाना दन्नाहार, महाराज सिंह निवासी अहिरवा थाना भोगांव, महेंद्र सिंह निवासी चंद्रपुरा थाना करहल, राहुल राजपूत निवासी मोहल्ला बागवान कोतवाली, अली अफसर निवासी जैन गली थाना घिरोर, राजपाल निवासी आंधरा थाना औंछा, रामवीर निवासी मुड़ई थाना बेवर, बीरबल निवासी कुसमरा थाना किशनी के गिरफ्तारी वारंट जारी कर अगली सुनवाई के लिए 29 मई की तारीख तय की गई है। सभी वारंट तामील कराने के लिए संबंधित थानों में भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed