फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Army recruitment in mainpuri

दस हजार में 450 ही निकले सेना के लिए फिट

Fri, 27 Feb 2015 12:13 AM IST
ब्यराे, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यराे, अमर उजाला मैनपुरी Updated Fri, 27 Feb 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Army recruitment in mainpuri
गुरुवार को राजकीय स्टेडियम और कृषि उत्पादन मंडी समिति में चल रही सेना भर्ती में शामिल होने के लिए जिले के लगभग 10 हजार अभ्यर्थी पहुंचे। रात दो बजे से ही अभ्यर्थी मंडी में पहुंचने लगे थें और वहां इनका शारीरिक परीक्षण करने के बाद पंजीकरण नंबर देकर स्टेडियम में प्रवेश कराया गया। देर शाम सेना अधिकारियों ने इनमें से 450 अभ्यर्थियों को फिट घोषित किया।
विज्ञापन


बुधवार रात 11 बजे से ही अलग अलग से युवक मुख्यालय पहुंचना शुरू हो गए थे। रात एक बजे से ही मंडी में अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू करा दिया। एक साथ सैकड़ों युवकों के दौड़ने के चलते कई अभ्यर्थी गिरकर चोटिल भी हुए, जिनको स्टेडियम में ही प्राथमिक उपचार दिया गया। इस दौरान अनफिट घोषित किए गए अभ्यर्थियों में तीखा आक्रोश दिखा। सफल हुए 450 अभ्यर्थियों की शारीरिक नापतौल एवं अन्य परीक्षण किए गए। असफल अभ्यर्थियों को सुरक्षा की दृष्टि से टुकड़ियों में स्टेडियम के दूसरे गेट से बाहर निकाला गया। असफल कई अभ्यर्थी स्टेडियम के समीप बैरियर के पास एकजुट हो गए। एएसपी स्वामीनाथ ने उन्हें वहां से हटाया।
विज्ञापन


दौड़ में तीन हुए बेहोश
सेना भर्ती में दौड़ के दौरान तीन अभ्यर्थी बेहोश हो गए। दौड़ने के बाद अचानक रुकने पर इनकी तबियत बिगड़ गई और ये बेहोश हो गए। इनमें से एक ने दौड़ की बाजी भी मार ली। ग्राम पूठा निवासी अरुण कुमार (19) को परिवारीजन हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। परिवारीजनों ने बताया कि अरुण ने सेना भर्ती दौड़ में सफलता हासिल कर ली। इसके बाद अचानक वह अचेत हो गया। ग्वालटोली निवासी अवनीश (18) और नगला अंती निवासी गुरूदीप (23) को भी परिवारीजन जिला अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान तीनों की हालत में सुधार होने पर परिवारीजन ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदनाम गलत होने पर पकड़ी मोहरें
सेना भर्ती के दौरान कई अभ्यर्थी अपनी अंकतालिकाओं की प्रमाणित छाया प्रतियां लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने जब छाया प्रतियां चेक कीं तो उसमें छाया प्रति अटेस्ट करने वाले अधिकारियों के पदनाम गलत थे। चेक किया गया तो अभ्यर्थियों के पास से दो दर्जन से अधिक मोहरें बरामद हुई। अधिकारियों ने इन मोहरों को सील कर दिया। इन मोहरों में चिकित्सा अधीक्षक करहल की जगह चिकित्साधिकारी करहल लिखा था। वहीं इमरजेंसी मेडिकल आफीसर जिला अस्पताल की जगह मेडिकल आफीसर जिला अस्पताल लिखा था।

चयन न होने पर अधिकारी को दी धमकी
सेना भर्ती के दौरान एक अभ्यर्थी को अधिकारियों ने रिजेक्ट कर दिया। इस पर युवक का पारा चढ़ गया। उसने पास में खड़े सेना के अधिकारी को ही धमकी दे दी। कहा कि उसका चयन न हुआ तो वह उन्हें देख लेगा। इस पर सेना के जवान ने अभ्यर्थी को वहीं बैठा लिया। बाद में माफी मांगने पर उसे जाने दिया।
फोटो:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed