{"_id":"585ac3b94f1c1b1864e3ae4e","slug":"ann-jal-leaved-woman-for-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने इंसाफ के लिए अन्नजल त्यागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने इंसाफ के लिए अन्नजल त्यागा
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 21 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना किशनी क्षेत्र में महिला की पिटाई के मामले में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। इस बीच महिला ने अन्न जल त्याग दिया है। उसका कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा अन्न ग्रहण नहीं करेगी। उधर, देरशाम एसपी सुनील कुमार सक्सेना ने एसओ किशनी को लाइन हाजिर कर दिया है। थाने का चार्ज मुकेश कुमार को सौंपा है।
बता दें कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला पति और बच्चों के साथ बीते सोमवार को कहीं जा रही थी। किशनी बाईपास पर वह खड़ी थी, तभी वहां मौजूद आनंद यादव से किसी बात पर विवाद के बाद आरोपी और उसके दो अन्य सहयोगियों ने महिला को लाठी डंडा से पीटकर लहूलुहान कर दिया था। महिला के हंगामा काटने के बाद पुलिस ने आनंद को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। आरोपी कुछ ही देर बाद जमानत पर छूट गया। पुलिस की इस तरह की कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए मंगलवार को जहां पीड़िता ने न्याय न मिलने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी। वहीं बुधवार को अन्न जल का भी त्याग कर दिया। महिला का कहना है कि पुलिस ने छेड़खानी और जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज न कर आरोपियों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की है। जबकि हमले में वह गंभीर रूप से घायल हुई, पति को काफी चोटें आई हैं।
मामला आलाधिकारियों तक पहुंचा
महिला की पिटाई का मामला आला अधिकारियों तक पहुंच चुका है। सूत्रों के मुताबिक डीजीपी कार्यालय से भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंगलवार शाम को अधिकारियों ने महिला के बयान भी दर्ज किए हैं। वहीं आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई न होने का कारण एक नेता का हस्तक्षेप होना भी बताया जा रहा है। उधर, एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक एएसपी शिष्यपाल सिंह को किशनी में कैंप करने के निर्देश दिए हैं। उनके नेतृत्व मेें सीओ भोगांव, एसओ किशनी, एसओ बरनाहल, एसआई किशनी, स्वाट और सर्विलांस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें देंगी।
विज्ञापन
महिला की शिकायत पर एनसीआर दर्ज की गई थी। बयान के बाद छेड़खानी की धारा को भी शामिल कर लिया गया है। न्यायालय में बयान कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-शिष्यपाल सिंह, एएसपी मैनपुरी