{"_id":"6988d90c06301b6d590ea334","slug":"an-fir-for-attempted-murder-was-registered-on-the-orders-of-the-court-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-153695-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: न्यायालय के आदेश पर जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: न्यायालय के आदेश पर जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज
Mon, 09 Feb 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। आवास विकास काॅलोनी में जुलाई 2025 को युवक पर हुए जानलेवा हमले में न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। हमला करने वाले पांच लोगों में पीड़ित का एक रिश्तेदार भी है। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास काॅलोनी निवासी अनिल कुमार ने बताया कि 7 जुलाई 2025 को पुत्र आशीष दोस्त प्रशांत निवासी फिरोजपुर थाना कुरावली के साथ एलआईसी के पास ठेल पर मोमोज खा रहा था। तभी वहां एक कार रुकी, जिसमें एक उनका भतीजा देव उर्फ डिंपल निवासी आवास विकास सेक्टर चार भी था। भतीजे व अन्य साथियों ने पुत्र को पीटा। इसके बाद 1 नवंबर 2025 की शाम पुत्र घर के सामने चाचा अतुल कुमार के साथ खड़ा था। तभी पूर्व में हुई घटना में शामिल सुनील उर्फ विशाल, देव सिंह, सुमित कुमार निवासी शिवनगर और दो अन्य ने हमला कर दिया। देव सिंह ने पुत्र पर तमंचे से फायर किया। इस शिकायत पर भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इसके बाद कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।