फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   akhilesh yadav attack on bjp sail All elections won by dishonesty in UP

UP: अखिलेश का भाजपा पर हमला, बोले- यूपी में बेईमानी से जीते सभी चुनाव, इंडिया गठबंधन पर साफ की आगे की रणनीति

Wed, 31 Jan 2024 07:02 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 31 Jan 2024 07:02 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए ही एनडीए को हराएगा। प्रदेश में जहां भी कोई भी प्रत्याशी भाजपा को हराएगा उसे टिकट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ खुद स्वीकार कर चुके हैं कि गोरखपुर में भू माफिया बढ़े हैं।

विज्ञापन
akhilesh yadav attack on bjp sail All elections won by dishonesty in UP
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक निजी कार्यक्रम में मैनपुरी पहुंचे समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर चुनाव में बेईमानी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 से पहले के सभी चुनाव भाजपा ने बेईमानी से जीते हैं। चंडीगढ़ के मेयर चुनाव को लेकर भी उन्होंने भाजपा को घेरा। लोकसभा चुनाव उन्होंने इंडिया गठबंधन के साथ ही लड़ने की बात कहते हुए उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया करने का दावा भी किया।

विज्ञापन

सपा अध्यक्ष करहल के गांव गुन्हैया में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में पहुंचे थे। पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मेयर के चुनाव में जब बेईमानी की जा सकती है तो अन्य चुनावों का अंदाजा लगाया जा सकता है। सपा प्रत्याशियों की घोषणा पर उन्होंने साफ किया कि सपा चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ ही लड़ेगी। इसके लिए जल्द ही कांग्रेस के साथ सीटों का निर्धारण हो जाएगा। जिन सीटों से प्रत्याशी घोषित हुए हैं उन्हें सपा की सीटें बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए ही एनडीए को हराएगा। प्रदेश में जहां भी कोई भी प्रत्याशी भाजपा को हराएगा उसे टिकट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ खुद स्वीकार कर चुके हैं कि गोरखपुर में भू माफिया बढ़े हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार में जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर माफिया जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। भाजपा अब भू माफिया पार्टी बन चुकी है। इस्राइल में युवाओं को रोजगार के लिए भेजने पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव कहां से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे, इस सवाल पर उन्होंने जल्द इसकी घोषणा होने की बात कही। 

विज्ञापन

ईवीएम हटाने की बात भी उन्होंने इस दौरान दोहराई। वहीं उन्होंने मैनपुरी में डीएम कार्यालय के बाहर आत्मदाह के प्रयास की सूचना मिलने पर कहा कि लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं और महिलाओं के साथ भी अपराध बढ़ रहे हैं। इस दौरान पूर्व विधायक करहल सोवरन सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सपा आलोक शाक्य, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। 

जिसका मन बदलता है फिर बदल जाएगा 
सपा अध्यक्ष से जब उनके करीबी आरसीएल ग्रुप के मालिक मनोज यादव द्वारा सपा छोड़ने का सवाल किया गया तो उन्होंने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि सपा के करीबी हैं, लेकिन उनका मन अब बदल गया है इसलिए सपा से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन जिसका मन बदलता है फिर से बदलने में देर नहीं लगेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed