{"_id":"6a5e60e531fa235a7b0877ae","slug":"ailing-constable-dies-during-treatment-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-163204-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बीमार चल रहे आरक्षी की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बीमार चल रहे आरक्षी की इलाज के दौरान मौत
Mon, 20 Jul 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। गोला बाजार में रह रहे आरक्षी की कानपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।
जनपद फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव शादी नगर के मूल निवासी शिवरतन दुबे(42) पुलिस विभाग में मुख्य आरक्षी थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जनपद फिरोजाबाद पुलिस लाइन में थी। वह कई वर्षों से कोतवाली क्षेत्र के गोला बाजार एसपी आवास के पास परिवार सहित निवास कर रहे थे। कुछ समय से वह बीमार चल रहे थे। रविवार रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान शिवरतन ने दम तोड़ दिया। परिजन की मांग पर कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरक्षी के शव का पोस्टमार्टम कराया।