{"_id":"66eed619e1613e4d100bef28","slug":"accused-killed-their-brother-by-beating-him-with-sticks-over-land-division-in-mainpuri-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: देखते रह गए घरवाले, तीन ने मिलकर चौथे भाई को लाठी-डंडा से पीट-पीटकर मार डाला; महज इतनी थी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: देखते रह गए घरवाले, तीन ने मिलकर चौथे भाई को लाठी-डंडा से पीट-पीटकर मार डाला; महज इतनी थी बात
Sat, 21 Sep 2024 07:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 21 Sep 2024 07:50 PM IST
सार
मैनपुरी में तीन भाइयों ने मिलकर चौथे भाई को लाठी-डंडा से पीट-पीटकर मार डाला। बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
घटना के बाद अस्पताल में मौजूद पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की शाम जमीन के बंटवारा को लेकर आरोपियों ने अपने भाई को लाठी-डंडा से पीटकर मार डाला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना से घर में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन
घटना करहल थाना क्षेत्र के देवी रोड मोहल्ला की है। यहां के निवासी राकेश का भाइयों से रानीपुर रोड स्थित जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की शाम को विवाद को लेकर भाई अभय व दो अन्य भाइयों ने उसे लाठी-डंडा से पीटकर मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन
परिजन आनन फानन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज सैफई पहुंचे। वहां तुछ समय बाद उसने दम तोड़ दिया। घटना से घर में चीख पुकार मच गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन