फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   accused kept raping girl for five years by threatening to make her obscene video viral In Mainpuri

युवती का बनाया अश्लील वीडियो: ब्लैकमेल कर पांच वर्षों तक करता रहा घिनौना काम; जानकारी हुई तो परिजन के उड़े होश

Sun, 13 Oct 2024 08:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Oct 2024 08:32 PM IST
सार

युवती का अश्लील वीडियो बनाया। फिर ब्लैकमेल करके पांच वर्षों तक घिनौना काम करता रहा।  जानकारी हुई तो परिजन के होश उड़ गए। 

विज्ञापन
accused kept raping girl for five years by threatening to make her obscene video viral In Mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी पांच साल तक दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान जब वह गर्भवती हुई तो एक झोलाछाप के यहां ले जाकर गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने हिम्मत करके आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि गांव का रहने वाला एक शादीशुदा शख्स उनकी बेटी के साथ बीते पांच साल से दुष्कर्म करता आ रहा है। आरोपी ने पुत्री का एक अश्लील वीडियो भी बनाया। इसे दिखाकर वह पुत्री को लगातार ब्लैकमेल करता आ रहा था। 

विज्ञापन

उसे धमकी देता था कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देगा। पुत्री तीन माह की गर्भवती भी हो गई। कुछ दिन पूर्व जब वह अपनी रिश्तेदारी में गई थीं। तब आरोपी पुत्री कुसमरा मैनपुरी मार्ग स्थित एक झोलाछाप के यहां ले गया। गर्भपात करा दिया। घर आने के बाद पुत्री तबीयत खराब देख जब पूछा तो बेटी ने घटना की जानकारी दी। 
 

आरोपी के घर पर शिकायत की तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी सविता सेंगर ने बताया कि आरोपी व झोलाछाप की तलाश में दबिश दी जा रही है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed