फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   accused attacked young man and his companion who were returning from sister house in Mainpuri

UP: साथी संग बहन के घर से लौट रहा था युवक, दबंगों ने रास्ते में रोका, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार; हालत नाजुक

Sat, 02 Sep 2023 05:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Sep 2023 05:58 PM IST
सार

मैनपुरी में साथी संग बहन के घर से लौट रहे युवक पर दबंगों ने रास्ते में रोककर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 

विज्ञापन
accused attacked young man and his companion who were returning from sister house in Mainpuri
थाना करहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बहन के घर से लौट रहे युवक व उसके साथी पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। चाकू से किए गए हमले में दोनों गंभीर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


मामला करहल थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर नगरिया गांव का है। गांव निवासी सौरभ (22) रक्षाबंधन पर बहन के घर राखी बंधवाने के लिए घिरोर गया था। उसके साथ दोस्त विकास (21 वर्ष) भी साथ था। राखी बंधवाने के बाद शुक्रवार की सुबह दोनों वापस गांव लौट रहे थे। वह लोग थाना क्षेत्र में ही जैन इंटर कॉलेज के पास से अपने गांव जाने वाली रोड पर मुड़े। इसी समय मोहल्ला जाटवान बाल्मीकि बस्ती निवासी आरोपी, उसका चाचा व अन्य दो युवकों ने उसे रोक लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सर्किट हाउस का सच: जहां भूतों का खौफ वहां सीएम योगी ने यूं बिताई एक रात...फिर बताया सन्नाटे में क्या हुआ था
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी गाली-गलौज करते हुए सौरभ व साथी पर चाकुओं से हमला कर दिया। चाकू लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों को आता देख हमलावर वहां से भाग गए। सूचना मिलने के बाद एसआई शिवकुमार दोहरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को सीएचसी करहल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed