फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Accused arrested for snatching earrings and chain from a woman.

Mainpuri News: महिला से कुंडल और चेन लूटने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Jul 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 20 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for snatching earrings and chain from a woman.
फोटो14 दन्नाहार पुलिस की गिरफ्त में लुटेरा। स्रोत विभाग
दन्नाहार। थाना क्षेत्र में गांगसी नहर पटरसी के पास 14 जुलाई को इटावा निवासी महिला से कुंडल और चेन लूटने का आरोपी सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूटे गए कुंडल, नकदी, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में लूट में शामिल साथी का नाम भी बताया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 14 जुलाई को विमल किशोर निवासी नगला बाबा जनपद इटावा पत्नी को दवा दिलाने के लिए गांगसी आ रहे थे। तभी गांगसी नहर पटरी पर बाइक सवार दो लुटेरों ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन और कुंडल लूट लिए। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई थी। सोमवार सुबह सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ने टीम के साथ रामनगर रेलवे अंडरपास के पास घेराबंदी की। चेकिंग के दौरान देवा उर्फ जनवेद उर्फ जनवेश निवासी बामियां थाना बेवर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान कब्जे से तमंचा-कारतूस, 35 सौ रुपये की नकदी, महिला से लूटे गए कुंडल, बेवर क्षेत्र से लूटा गया मोबाइल फोन आदि बरामद हुए। पूछताछ में लुटेरे ने अपने साथी कन्हैया निवासी गांव कैरावली थाना बेवर का नाम बताया। बताया कि लूट की वारदात में वह भी साथ था। पुलिस अब लुटेरे के साथ की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन




देवा पर हैं कई आपराधिक मामले
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी देवा उर्फ जनवेद पर चोरी, जानलेवा हमले सहित करीब सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह कई बार जेल भी जा चुका है। वर्ष 2021 में उस पर चोरी की पहली प्राथमिकी बेवर थाने में दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed