फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   ab chhaatraon ko banaaya jaega shakti paree

अब छात्राओं को बनाया जाएगा शक्ति परी

Sat, 26 Nov 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 26 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
 ab chhaatraon ko banaaya jaega shakti paree
आईजी नवनीत सेकेरा के साथ पावर एंजल्स - फोटो : amar ujala
शासन ने वूमेन पावर लाइन के तहत चार बालिका इंटर कालेज की छात्राओं को शक्ति परी बनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत कालेजों से छात्राओं की सूची मांगीं गई है। इन छात्राओं को 24 वर्ष की आयु तक विशेष पुलिस अधिकारी का दर्जा प्राप्त रहेगा।  
विज्ञापन

वूमेन पावर लाइन (1090) महिलाओं की शिकायतें सुनने के लिए बनी है। इस पर जो भी महिलाएं शिकायत करती हैं तो इस लाइन पर तैनात विशेष पुलिस अधिकारी उस शिकायत की जांच कर आरोपी को सजा देते हैं। इसके चलते बालिका इंटर कालेजों में हाईस्कूल से ऊपर पढ़ने वाली छात्राओं को गृह विभाग ने शक्ति परी (पावर एंजिल्स) बनाने का निर्णय लिया है। साथ ही इन छात्राओं को 24 वर्ष की आयु तक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) का दर्जा दिया जाएगा। शक्ति परी छात्राओं और महिलाओं को 1090 के  बारे में जानकारी देंगी। डीआईओएस ने इस संबंध में कालेजों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इच्छुक छात्राओं को ही इसमें शामिल किया जाए। उधर, आरसी बालिका इंटर कालेज मैनपुरी, श्री गंगा सहाय बालिका इंटर कालेज मैनपुरी, राजकीय बालिका इंटर कालेज मैनपुरी, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कालेज बेवर से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

कोट
चारों कालेजों की छात्राओं को शक्ति परी बनाने के संबंध पत्र जारी कर दिया गया है। कालेजों से छात्राओं की सूची मांगी गई है। ताकि यह सूची वूमेन पावर लाइन के नोडल अधिकारी को जमा कर सकें। उसके बाद वह शासन को भेज सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

                    आरपी यादव    
                    डीआईओएस, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed