{"_id":"6a19d19c37a6219404061020","slug":"a-young-man-saved-a-woman-from-jumping-into-a-canal-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-160267-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: नहर में कूदने आई महिला, युवक ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: नहर में कूदने आई महिला, युवक ने बचाई जान
विज्ञापन
दन्नाहार। पति ने दूसरी शादी कर ली, इसी बात से आहत महिला लोअर गंग नहर में कूद कर जान देने वाली थी, मगर इस से पहले ही एक युवक वहां आया और स्थिति को भांप लिया, एक महिला पुलिसकर्मी की मदद से जान बचा ली।
थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक महिला लोअर गंग नहर के पास काफी देर से खड़ी थी, वहां मौजूद एक युवक ने महिला को रोते हुए देखा तो वह समझ गया कि महिला खुदकुशी के इरादे से आई है। युवक ने मिशन शक्ति कार्यक्रम से वापस लौट रही महिला कांस्टेबल रेखा रानी को रोक कर बताया कि महिला काफी देर से नहर के पास खड़ी रो रही है। उसके इरादे ठीक नहीं लग रहे हैं। महिला पुलिसकर्मी ने जब महिला से पूछताछ की तो बताया कि वह शहर के महमूद नगर की रहने वाली है, पति ने उसकी सगी बहन से दूसरा निकाह कर लिया है। जिस वजह से वह तनाव में रहती है। पति आए मारता पीटता है। वह आज खुदकुशी करने आई थी। थाने में काउंसलिंग के बाद महिला को परिजन के साथ घर भेज दिया गया।