{"_id":"6a04c1f756ece653710c46e3","slug":"a-young-man-returning-from-duty-died-in-an-accident-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-159315-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: ड्यूटी से लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: ड्यूटी से लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में मंगलवार की रात हुए सड़क हादसे में बिजली विभाग की गाड़ी चलाने वाले युवक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार शाम गांव में शव पहुंचते ही परिजन में चीत्कार मच गई।
थाना क्षेत्र के गांव मधुपुरी निवासी अमित कुमार 32 वर्ष मैनपुरी में बिजली विभाग की गाड़ी चलाते थे। मंगलवार देर रात करीब 10 बजे वह मोटरसाइकिल से ड्यूटी कर अपने घर लौट रहे थे। कुसमरा-मैनपुरी मार्ग पर गांव कछपुरा के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अमित को उपचार के लिए जिला अस्पताल मैनपुरी भिजवाया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर करीब तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। शाम को शव गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।