{"_id":"6a061510f4ba90506309be34","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-shooting-himself-with-a-pistol-after-a-domestic-dispute-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-159374-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: घरेलू झगड़े में युवक ने तमंचे से गोली मारकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: घरेलू झगड़े में युवक ने तमंचे से गोली मारकर की खुदकुशी
Fri, 15 May 2026 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Fri, 15 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
फोटो 1 आलोक का फाइल फोटो
मैनपुरी। घर में हुए झगड़े के बाद नाराज होकर मामा के घर गए गांव लालपुर निवासी युवक ने बुधवार शाम खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने के बाद सीओ भोगांव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी 25 वर्षीय आलोक यादव विवाहित था, बुधवार शाम को घर पर किसी बात को लेकर परिजन से झगड़ा हो गया। गुस्से में आलोक घर से निकल गया और गांव कत्तरा में रहने वाले वेदराम के घर चला गया। रात को वह मामा के घर रुका और देर रात करीब 1:30 बजे आलोक ने घर से करीब 100 मीटर दूर मामा के खेत में तमंचे से कनपटी में गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
रात के समय गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। गांव बघौनी ग्राम सभा के प्रधान सतीश यादव ने पुलिस को सूचना दी। सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने मौके पर मिले तमंचे को जांच के लिए कब्जे में ले लिया। शव को मोर्चरी भेजा गया, बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने आलोक का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।