{"_id":"69f90e0b7a83ac7c5f0a6547","slug":"a-survey-should-be-conducted-of-the-people-of-batham-caste-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-158782-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बाथम जाति के लोगों का कराया जाए सर्वेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बाथम जाति के लोगों का कराया जाए सर्वेक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 05 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
फोटो 26 जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते बाथम उत्थान सेवा समिति के पदाधिकारी। संवाद
Link Copied
मैनपुरी। बाथम उत्थान सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में बाथम जाति के सर्वेक्षण एवं जाति प्रमाण-पत्र में हो रही अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि मैनपुरी की विभिन्न तहसीलों में बाथम जाति के व्यक्तियों को जाति प्रमाण-पत्र बाथम जाति के नाम से न देकर, कहार, धीवर, मल्लाह आदि अन्य जातियों के नाम से प्रमाण-पत्र निर्गत किये जा रहे हैं, जो गलत हैं। जिससे बाथम समाज के लोगों में भ्रम एवं असंतोष पनप रहा है। मांग की गई कि बाथम जाति का विशेष सर्वेक्षण कराया जाए। जब तक बाथम जाति की वैधानिक स्थिति पहचान स्पष्ट न हो, तब तक अन्य जातियों के नाम से बाथम जाति को प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए। समिति गठित कर जांच कराई जाए। इसके लिए एसडीएम को निर्देशित किया जाए। एक विशेष रिपोर्ट बनाकर राज्य सरकार को प्रेषित की जाए। ज्ञापन देने वालों में एड. विक्रम सिंह कश्यप, आशीष सिंह, उम्मेद सिंह, कप्तान सिंह, सूरजपाल, तेज सिंह, सचिन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।