फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   लालच में गंवाए 40 हजार रुपये

लालच में गंवाए 40 हजार रुपये

Sat, 16 Nov 2013 05:39 AM IST
Mainpuri
Mainpuri Updated Sat, 16 Nov 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। मोबाइल पर कॉल कर लोगों को बड़ी इनामी राशि का झांसा देकर ठगने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। नगर के मोहल्ला सरावग्यान निवासी दीपक कुमार ने 40 हजार रुपये ठगे जाने की पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

युवक ने बताया कि एक सप्ताह पहले फोन कर किसी ने कहा कि उसका मोबाइल नंबर लकी टॉप टेन में चुना गया है। उसे बताए गए खाते में 40 हजार रुपये जमा करना है। इसके बाद 20 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। दीपक ने बड़ी रकम पाने के झांसे में इटावा पहुंच कर एक बैंक में बताए गए खाते में 40 हजार रुपये जमा करा दिए। रुपये ट्रांसफर होते ही फिर से कॉल आई कि इसी खाते में 20 हजार रुपये और जमा करने हैं। 60 हजार रुपये जमा करने पर 50 लाख का इनाम दिया जाएगा। तब उसे शक हुआ, उसने मोबाइल पर आई कॉल के नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की तो वह नंबर नहीं मिला। कई बार फोन मिलाने की कोशिश की, संपर्क नहीं हुआ तब उसने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


विवाहिता भी हुई थी ठगी का शिकार
मायके आई मोहल्ला चौधरी निवासी नगमा भी एक माह पूर्व ठगी का शिकार हो गई थी। उसके मोबाइल पर आई कॉल पर उसने जेवर गिरवी रखकर बताए गए खाते में 20 हजार रुपये जमा कर दिए थे। नगमा के पिता की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाते में रुपया जमा करने वाले लोग लालच में आकर परिवार के लोगों को भी जानकारी नहीं देते हैं। लोगों को एहतियात बरतनी चाहिए। जिन मामलों में पुलिस को शिकायत मिली है उनकी जांच की जा रही है।
--श्रीकांत सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed