फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   दबाव देख बैकफुट पर आई पुलिस

दबाव देख बैकफुट पर आई पुलिस

Fri, 15 Nov 2013 05:38 AM IST
Mainpuri
Mainpuri Updated Fri, 15 Nov 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। पूर्व सैनिक को जेल भेजे जाने से आक्रोशित ग्रामीणों का दबाव देख गुरुवार को पुलिस बैकफुट पर आ गई। एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टरों और बाइकों से आए ग्रामीणों ने सपा कार्यालय पर प्रदर्शन किया। दो स्थानों पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पूर्व सैनिक को रिहा कराने और पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने विधिक प्रक्रिया अपनाकर शीघ्र की रिहाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार के गांव रठेरा निवासी पूर्व सैनिक फूल सिंह यादव का 11 नवंबर को दो होमगार्डों से नगर के बड़े चौराहे पर विवाद हो गया था। पुलिस ने पूर्व सैनिक की पिटाई की। बाद में सिटी मोबाइल इंचार्ज द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर उन्हें जेल भेज दिया गया। इसी मामले में गुरुवार को एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टरों और बाइकों से ग्रामीण सपा कार्यालय पर पहुंचे। वहां पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कार्यालय पर मौजूद विधायक करहल सोबरन सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष डाक्टर प्रियरंजन आशु, जिला पंचायत सदस्य सतीश यादव से न्याय दिलाने की मांग की। इसके बाद ग्रामीण जुलूस के रूप में ईशन नदी पुल पर पहुंचे। पुल और कुरावली रोड तिराहे पर जाम लगाकर ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

बाद में ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे। जानकारी होते ही एसपी कार्यालय पर थानाध्यक्ष एलाऊ, थानाध्यक्ष दन्नाहार, थानाध्यक्ष कोतवाली पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पीएसी को भी बुला लिया गया। ग्रामीणों ने वहां प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि पुलिस ने पूर्व सैनिक से मारपीट करने के साथ रुपये और सोने के जेवर भी लूट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में एसपी को दिए ज्ञापन में कहा कि फूल सिंह से होमगार्डों ने अभद्रता की। बाद में सिटी मोबाइल और कोतवाली पुलिस ने जमकर मारपीट की। उनसे नकदी और सोने चांदी के आभूषण भी लूट लिए। सिटी मोबाइल इंचार्ज ने झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भिजवा दिया। उन्होंने मांग की कि झूठी रिपोर्ट वापस ली जाए और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर पूर्व सैनिक की पत्नी उर्मिला देवी, सुखपाल, सुदेश, राजेश यादव, मोहन, नरेंद्र, प्रदीप, अवनीश, सुरेश, हृदयराम, कृष्ण पाल आदि मौजूद थे।
-------
ग्रामीणों ने घेरी जीप, भागी पुलिस
सपा कार्यालय पर ग्रामीणों के आने की जानकारी होते ही सिटी मोबाइल की जीप वहां पहुंच गई। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जीप घेर ली। ग्रामीणों का आक्रोश और दबाव देख चालक जीप लेकर मौके से भाग गया।
-------
विधायक के नेतृत्व में एसपी से मिले सपाई
विधायक करहल सोबरन सिंह यादव के नेतृत्व में सपा का प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को बताया कि पूर्व सैनिक के परिवारीजनों ने जो फोटो दिखाए हैं उनके अनुसार पुलिस ने बर्बरता की है। ऐसे में पुलिस की कहानी आसानी से ग्रामीणों के गले नहीं उतर रही है। पूर्व सैनिक द्वारा अभद्रता किए जाने की बात पूरी तरह निराधार है। ऐसे में पूर्व सैनिक को जेल से रिहा किया जाए। एसपी श्रीकांत सिंह ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में शीघ्र ही विधिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में जिला पंचायत अध्यक्ष डाक्टर प्रियरंजन आशु, सदस्य जिला पंचायत सतीश यादव, जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, सुखवीर सिंह यादव, चंद्रपाल सिंह यादव, विश्वनाथ यादव, मन्नीलाल चौबे आदि शामिल थे।

--------
19 को जाएगी पूर्व सैनिक के पुत्र की बारात
पूर्व सैनिक फूल सिंह की पत्नी उर्मिला देवी ने एसपी को बताया कि उनके पुत्र की 19 नवंबर को बारात जानी है। लगुन समारोह पूर्व सैनिक की गैर मौजूदगी में हुआ है। अगर 19 नवंबर से पहले पूर्व सैनिक को रिहा नहीं किया गया तो ग्रामीण भड़क सकते हैं। ऐसे में पूरी जिम्मेदारी पुलिस की ही होगी। एसपी ने 19 नवंबर से पूर्व ही रिहा कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed