फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   दुकान में लगाई नकब, नकदी और दवाएं चोरी

दुकान में लगाई नकब, नकदी और दवाएं चोरी

Sun, 24 Feb 2013 05:30 AM IST
Mainpuri
Mainpuri Updated Sun, 24 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। कसबा औंछा में शुक्रवार की रात चोरों ने एक खाद भंडार में नकब लगा कर यहां से कीटनाशक दवाएं और पांच हजार की नगदी चुरा ली। दुकान मालिक ने तहरीर दी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

औंछा निवासी राजीव गुप्ता पुत्र सुरेश चंद्र क जसराना रोड पर बाबा खाद भंडार के नाम से दुकान है। वह खाद के साथ ही कीट नाशक दवाएं भी बेचते हैं। शुक्रवार की सायं वह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात में चोर दुकान में नकब लगाकर अंदर घुस गए। उन्होंने दुकान में रखी कीटनाशक दवाएं और गोलक में रखी पांच हजार रुपये की नगदी चुरा ली।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह ग्रामीण शौच के लिए गए तो दुकान में नकब लग देख राजीव को सूचना दी। वह अपने परिजनों के साथ पहुंचे। जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने आसपास पड़ताल की। राजीव ने चोरी के संबंध में थाने में तहरीर दी है। तहरीर में कहा गया है कि चोर दुकान में रखी 50 हजार की कीटनाशक दवाएं और पांच हजार की नगदी चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed