फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 24 Feb 2013 05:30 AM IST
Mainpuri
Mainpuri Updated Sun, 24 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। सीआरपीएफ के जवान की गोली लगने से हुई मौत के बाद उसकी पत्नी ने सीआरपीएफ के अधिकारियों के इशारे पर हत्या करने का का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित कई उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भेजकर जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ के नखतपुर निवासी पुष्पा देवी पत्नी सुभाष चंद्र यादव ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कहा है कि उसके पति डी कंपनी 34 बटालियन सीआरपीएफ नौगांव असम में तैनात थे। उसकी अपने पति से मोबाइल पर लगभग रोजाना बात होती थी। उसके पति को दिसंबर माह में कंपनी कमांडर ने स्टोर में सब ठीक होने की बात कहकर जबरन स्टोर का चार्ज दिया था। उसके पति ने जब मिलान किया तो स्टॉक के हिसाब से स्टोर में काफी सामान कम था।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि जब उसके पति ने कंपनी कमांडर से विरोध किया तो उन्होंने सामान की बिक्री करने का आरोप लगा दिया। उसके पति एक सप्ताह पूर्व फोन पर उससे बात कर रहे थे तभी बटालियन के कुछ अधिकारी स्टोर में आ गए और उसके पति के साथ मारपीट की। उसके बाद से उसके पति का फोन बंद हो गया। दूसरे दिन जब उसके पति का फोन आया तो उसने फोन बंद होने का कारण पूछा तब उसके पति ने बताया कि कंपनी के चार अधिकारी लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं। इन लोगों से उसे अपनी जान का खतरा है। 22 फरवरी को उसकी अपने पति से बात हुई तो वह परेशान थे। उन्होंने हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। जब उसने अवकाश लेकर घर आने का सुझाव दिया तो पति ने बताया कि उसका अवकाश भी स्वीकृत नहीं हो रहा है। उसके पति ने अपनी बहन को भी इसकी जानकारी दी थी। पुष्पा देवी ने शव आने पर दोबारा पैनल बनाकर पोस्टमार्टम कराने की भी डीएम से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिक सुभाष के शव का परिजनों को बेसब्री से इंतजार है। शनिवार की देर सायं तक उसका शव गांव नहीं पहुंचा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ड्यूटी पर सैनिक की गोली लगने से मौत होने की जानकारी होने पर प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री आलोक शाक्य, विधायक बृजेश कठेरिया, विधायक राजकुमार यादव राजू, सपा नेता नृप चौधरी नखतपुर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed