फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   राजनाथ के अध्यक्ष बनने से भाजपाई उत्साहित

राजनाथ के अध्यक्ष बनने से भाजपाई उत्साहित

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Mainpuri
Mainpuri Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
भोगांव/कुरावली/बिछवां। राजनाथ सिंह के पुन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपाइयों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। वक्ताओं ने कहा कि लोकसभा में राजग को बहुमत मिलेगा। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

भोगांव में पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए और राजनाथ सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की। एक दूसरे को मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर राजेंद्र सोनी, सुरेंद्र चौहान, मोहित कुमार, गौरव यादव, हलीम खान, अजीत यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

कुरावली में संजय मेडिकल स्टोर पर भाजपाइयों ने एकत्रित होकर एक दूसरे को मिष्ठान वितरित किया तथा भाजपा को जिताने का संकल्प लिया। इस दौरान पार्टी जिला उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने, राहुल प्रताप सिंह, संजय वार्ष्णेय, राम सिंह वर्मा, अमित पांडेय, अंकुर चौहान, सुनील यादव, लोकेंद्र सिंह चौहान, मनोज वर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिछवां क्षेत्र के ग्राम गोशलपुर में शिव मंदिर प्रांगण पर भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एकत्रित हुए। सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गंधर्व सिंह चौहान ने कहा कि आने वाला कल भाजपा का है। इस मौके पर विकास चौहान, मुन्ना लाल मिश्रा, दिलीप यादव, सुमित मिश्रा, कुलदीप सिंह, राजवीर सिंह जाटव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed