फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   94 695 trees will be planted in the district

जिले में रोपित किए जाएंगे 94695 पौधे

Sun, 29 May 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 29 May 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
94 695 trees will be planted in the district
Top 10 Indoor Houseplants for Air Purifying
 जिले में इस बार विशेष रूप से पौधरोपण किया जाएगा। प्रमुख मार्गों के साथ ही ग्राम सभाओें में भी हरियाली दिखेगी। इस बार जुलाई में मात्र एक ही दिन में जिले में 146 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 94695 पौधे रोपित किए जाएंगे। रोपण करने के बाद विभागोें को इनकी देखभाल करनी होगी। 
विज्ञापन

पर्यावरण प्रदूषण पर अंकुश लगाने और हरियाली के लिए जिले में इस बार विशेष रूप से पौधरोपण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके चलते इस बार जुलाई में एक ही दिन में विशेष रूप से विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें जुलाई माह में विभागों को लक्ष्य के शतप्रतिशत पौधे रोपित करने होंगे। पौधे रोपित करने से ही विभागों की जिम्मेदारी खत्म नहीं होगी, इनकी देखभाल भी करनी होगी।
विज्ञापन


इन विभागों को मिला इतना लक्ष्य
इस बार पौधरोपण के लिए प्रमुख विभागों का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इसमें सबसे अधिक लक्ष्य ग्राम्य विकास विभाग को दिया है। जिसमें विभाग को 94 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 60863 पौधे रोपित लगाने होंगे। औद्योगिक विभाग को एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में 500 पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य है। इसके अलावा उद्योग और खाद्य प्रसंस्करण को पांच हेक्टेयर में 3333, नगर विकास विभाग को पांच हेक्टेयर में 3333 पौधे, लोकनिर्माण विभाग को पांच हेक्टेयर में 3333, सिंचाई विभाग को 21 हेक्टेयर में 1333,  रेशम विभाग को पांच हेक्टेयर में 3333, माध्यमिक शिक्षा विभाग को छह हेक्टेयर में 4000, बेसिक शिक्षा विभाग को चार हेक्टेयर क्षेत्रफल में 2667 पौधे रोपित करने होंगे। इसके अलावा अन्य विभागों को लक्ष्य दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रजातियों के पौधे किए जाएंगे रोपित
जिले में शीशम, नीम, कंज, चितवन, बबूल, देशी बबूल, कंचनार, अमलताश, अर्जुन, शीशम, जामुन, पीपल और इमली के पौधे रोपित किए जाएंगे।

सभी विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य दे दिया गया है। इसके चलते विभाग तैयारी कराते रहें। साथ ही प्रति सप्ताह तैयारी की रिपोर्ट सौंपे। वन विभाग भी पौधरोपण की तैयारी करने में जुटा है। 
- सूर्यमणि लालचंद्र, एडीएम 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed