Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   469 schools will soon get permanent headmasters

Mainpuri News: 469 स्कूलों को जल्द मिलेंगे स्थाई प्रधानाध्यापक

Tue, 10 Nov 2026 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 10 Nov 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
469 schools will soon get permanent headmasters
मैनपुरी। जिले के 469 परिषदीय विद्यालयों को जल्द ही स्थायी प्रधानाध्यापक मिल जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रधानाध्यापक पद के लिए पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। पहले चरण की काउंसलिंग का कार्य पूरा हो चुका है। इसमें 432 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कई विद्यालयों में लंबे समय से स्थायी प्रधानाध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं। इसके चलते विद्यालयों के प्रशासनिक और शैक्षिक कार्यों के संचालन में जिम्मेदारियां अन्य शिक्षकों को संभालनी पड़ रही हैं। अब पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन विद्यालयों को स्थायी प्रधानाध्यापक मिल सकेंगे। बीएसए सूर्य प्रताप सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को शेष प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि पदोन्नति में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने बताया कि विभागीय स्तर पर प्रक्रिया को अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है। इसी सप्ताह के अंत तक पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद संबंधित शिक्षकों को विद्यालयों में प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी सौंपी जा सकेगी। इससे जिले के 469 विद्यालयों में स्थायी प्रधानाध्यापकों की तैनाती का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed