फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   379 women in the district will prepare 300,000 Tricolour flags.

Mainpuri News: जिले में तीन लाख तिरंगे झंडे तैयार करेंगी 379 महिलाएं

Mon, 10 Aug 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 10 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
379 women in the district will prepare 300,000 Tricolour flags.
मैनपुरी। स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिले में 379 महिलाएं तीन लाख राष्ट्रीय ध्वज तैयार कर रही हैं। इन तिरंगे झंडों को आगामी दिनों में तीन दिन तक घरों पर फहराया जाएगा। झंडों का वितरण कल, 11 अगस्त से ग्राम पंचायत स्तर पर शुरू होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त स्वत:रोजगार शौकत अली ने बताया कि यह पहल राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर जिले भर में देशभक्ति का माहौल बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। झंडा निर्माण के इस कार्य में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं शामिल हैं। जिले के नौ ब्लॉकों के लिए कुल नौ क्लस्टर निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

इन क्लस्टरों के माध्यम से ही झंडों को तैयार कर वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। शहर के लिए 73 हजार का लक्ष्य रखा गया है। शहरी क्षेत्र में तिरंगा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी जिला नगरीय विकास अभिकरण को दी गई है। प्रशासन ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है ताकि सभी नागरिक इस राष्ट्रीय उत्सव में सक्रिय रूप से भाग ले सकें। 13, 14 और 15 अगस्त को तीन दिन तक घरों पर तिरंगा फहराने से राष्ट्रीय भावना का संचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




नारी शक्ति को मिला रोजगार का अवसर
जिले की प्रेरणा संकुल समिति की 379 महिलाएं तिरंगे झंडे बनाने के कार्य में सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं। यह कार्य उन्हें एक महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान कर रहा है। इस पहल से स्थानीय स्तर पर महिलाओं को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। महिलाओं को एक झंडे के लिए 20 रुपये प्रदान किए जाएंगे।




हर घर तिरंगा के तहत बांटे तिरंगे
करहल। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चल रहे हर घर तिरंगा अभियान का लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। करहल में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ ने अपने वार्ड, बूथ और मोहल्ले में अभियान चलाकर लोगों को तिरंगा झंडा वितरित कर घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना चाहिए। इस मौके पर दौरान मयंक राठौर, विवेक सविता, भोला वर्मा, अनुराग चतुर्वेदी, शादाब कुरैशी, कासिम अली, शिवम कश्यप मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed