फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   175989 voters decreased in Panchayat elections, provisional voter list published

Mainpuri News: पंचायत चुनाव में 175989 मतदाता घटे, अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित

Tue, 23 Dec 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 23 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
175989 voters decreased in Panchayat elections, provisional voter list published
मैनपुरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का मंगलवार को अनंतिम प्रकाशन किया गया। जारी की गई मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल 163489 मतदाता बढ़े हैं, जबकि 31663 मतदाताओं के नाम में संशोधन हुआ है, वहीं 175989 मतदाता कम हुए हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूचियाें को अपडेट किए जाने का काम पिछले दो महीना से चल रहा था। इसकी वोटर लिस्ट को बीएलओ द्वारा तैयार किया जा रहा था। चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट को अपडेट करने के लिए तिथिवार कार्यक्रम पहले ही जारी कर दिया था। इसी के तहत मंगलवार को वोटर लिस्ट का अनंतिम प्रकाशन हुआ। जनपद में स्थित सभी 9 विकासखंड पर सूची को चस्पा किया गया।
विज्ञापन


जनपद में नौ विकास खंड है, जिसमें करहल, कुरावली, किशनी, घिरोर, जागीर, बेवर, बरनाहल, मैनपुरी और सुल्तानगंज शामिल है। सभी विकासखंड में 761 सदस्य क्षेत्र पंचायत, 30 सदस्य जिला पंचायत, 549 प्रधान और 6967 ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव संपन्न होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत चुनाव की अनंतिम मतदाता सूची
ब्लॉक मतदाता बढ़े वोट संशोधित घटे वोट
करहल 129078 16019 1859 18123
कुरावली 124547 16037 1514 13827
किशनी 150077 18730 2000 28277
घिरोर 142471 22129 1633 13344
जागीर 94469 11122 932 11967
बेवर 159992 21282 19138 29480
बरनाहल 105055 13099 1198 11233
मैनपुरी 129657 21308 1413 22127
सुल्तानगंज 164659 23763 1976 27611
कुल 1210005 163489 31663 175989
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed