{"_id":"56eaf62c4f1c1b64208b47a1","slug":"16-college-students-at-risk-of-future","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 कालेजों के विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 कालेजों के विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
लड़कियों को मुफ्त शिक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा समाप्त हुए लगभग एक सप्ताह बीत गया। इसके बाद भी 16 कालेजों ने अभी तक हाईस्कूल प्रयोगात्मक परीक्षा के आंतरिक मूल्यांकन अवार्ड व इंटर के खेल व शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक ऑनलाइन नहीं किए हैं। इससे परीक्षा परिणाम रुक सकता है। वहीं उक्त कालेजों को डीआईओएस दो बार नोटिस भेज चुके हैं। फिर से डीआईओएस ने उक्त कालेजों को नोटिस भेज स्पष्टीकरण मांगा है।
बता दें कि बोर्ड ने हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन और इंटर की खेल व शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक ऑनलाइन कराने की जिम्मेदारी कालेजों की है। वहीं कालेज संचालक अब इस काम में मनमानी करने लगे हैं। यही कारण है कि प्रयोगात्मक परीक्षा होने के बाद भी 16 कालेजों ने विद्यार्थियों के प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक नहीं भेजे है। इसके चलते उक्त कालेजों में पढ़ रहे विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है। बोर्ड ने पहले आंतरिक मूल्यांकन और खेल व शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक ऑनलाइन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी निर्धारित की थी। इसके बाद भी ऑनलाइन न होने के चलते बोर्ड ने एक मौका देते हुए अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जनवरी कर दी। उसके बाद भी 16 कालेजों ने अभी तक आंतरिक मूल्यांकन अवार्ड और खेल व शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक ऑनलाइन नहीं किए हैं। इसके चलते विभाग के अधिकारियों में हलचल है। साथ ही कालेजों की लापरवाही का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ सकता है। डीआईओएस आरपी यादव ने सभी कालेजों को नोटिस जारी स्पष्टीकरण मांगा है।
दो दिन का मिला एक और मौका
डीआईओएस आरपी यादव का कहना है कि जिन कालेजों ने हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन अवार्ड और इंटर के खेल व शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक ऑनलाइन नहीं किए हैं। उन कालेजों को बोर्ड ने नोटिस भेज एक और मौका दिया है। दो दिन के अंदर डीआईओएस कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि दो दिन तक जमा नहीं हुए तो उक्त कालेजों को डिबार कर दिया जाएगा।