{"_id":"6ac144462693d53dbc07a138","slug":"young-man-walking-home-dies-after-being-hit-by-a-scooter-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-129325-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: स्कूटी की टक्कर से पैदल घर जा रहे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: स्कूटी की टक्कर से पैदल घर जा रहे युवक की मौत
विज्ञापन
महोबा/बेलाताल/खन्ना। कोतवाली कुलपहाड़ के बेलाताल-लमौरा मार्ग पर शुक्रवार की देर रात स्कूटी की टक्कर से पैदल घर जा रहे युवक की मौत हो गई। घटना से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। वहीं अन्य सड़क हादसों में वृद्धा समेत पांच लोग घायल हुए हैं।
लमौरा गांव निवासी हरी सिंह (42) रात को पैदल घर जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने सड़क किनारे चल रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन उसे अचेत अवस्था में सीएचसी जैतपुर ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई चंद्रभान ने बताया कि पैदल घर आते समय स्कूटी की टक्कर से बड़े भाई की मौत हुई है।
वहीं कस्बा खन्ना निवासी शांति (70) शाम को बस स्टैंड से घर जा रही थी। सड़क पार करते ही सामने से आ रहे ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पीएचसी खन्ना में भर्ती कराया गया है। इसी तरह पचपहरा निवासी लक्ष्मी, कुलकुआं निवासी अमित, हमीरपुर निवासी अजय व गौरहारी निवासी राजकिशोर अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।