{"_id":"612cc8da8ebc3ec6342ec04a","slug":"yojana-civic-mahoba-mahoba-news-knp649050786","type":"story","status":"publish","title_hn":"1854 लाभार्थियों को मिली पीएम आवास की पहली किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1854 लाभार्थियों को मिली पीएम आवास की पहली किस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) एवं पीएम स्वनिधि योजना की धनराशि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगल क्लिक करते ही लाभार्थियों के खाते में पहुंच गई। पीएम आवास के 1854 लाभार्थियों को पहली किस्त और स्वनिधि योजना के 1571 लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी गई। सीएम ने वर्चुअल माध्यम से लाभार्थियों को संबोधित किया।
सोमवार को कलक्ट्रेट में एनआईसी केंद्र में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) एवं पीएम स्वनिधि योजना के 25-25 लाभार्थियों को सदर विधायक राकेश गोस्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर एवं पालिकाध्यक्ष दिलाशा तिवारी ने प्रतीकात्मक प्रमाणपत्र प्रदान किए।
डूडा परियोजना निदेशक व अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) जुबेर बेग ने बताया कि महोबा नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत कुल 1854 लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त की धनराशि भेजी गई है। जबकि पीएम स्वनिधि योजना के 1571 लाभार्थियों को कर्ज प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी एसके पांडेय, शहर मिशन प्रबंधक डूडा जितेंद्र त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक जीतेंद्र कुमार कुशवाहा एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।