{"_id":"0b27c41711dff6f83e94bb61e5cf04d2","slug":"would-not-get-the-job-movement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार न मिला तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार न मिला तो होगा आंदोलन
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
Updated Fri, 24 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
किसानों को उचित राहत राशि के साथ-साथ रोजगार उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को गुलाबी गैंग ने जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह को सौंपकर किसानाें की समस्याआें का निराकरण कराए जाने की मांग की। गैंग ने चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर संपूर्ण बुंदेलखंड में आंदोलन किया जाएगा।
गुलाबी गैंग की राष्ट्रीय कमांडर संपत पाल के नेतृत्व में आधा सैकड़ा से ज्यादा महिलाएं तहसील परिसर पहुंची और प्रशासन के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया। एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि बुंदेलखंड के कई दर्जन से अधिक किसान आत्महत्याएं कर चुके हैं। फसल बीमा जैसी योजनाएं कागजों में ही सिमटकर रह गई हैं। ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। किसान, मजदूर और बटाईदार किसानों के सामने परिवार के भरण पोषण और बेटियों की शादी की समस्या खड़ी है। लेकिन शासन प्रशासन द्वारा बांटी जा रही चेकों से एक महीने का गुजारा हो पाना भी मुश्किल है। ज्ञापन में उन्होंने प्रदेश सरकार से किसानों की आत्महत्याओं से पहले किसानों को कृषि से जुड़ी योजनाओं का लाभ दिलाए जाने के साथ-साथ साल भर के भरण पोषण व रोजगार उपलब्ध कराए जाने की मांग की। ऐसा न करने पर राष्ट्रीय कमांडर ने संपूर्ण बुंदेलखंड में आंदोलन करने की चेतावनी दी। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला कमांडर फरीदा बेगम, सुमन, प्रेमलता, माया, अरविंद राजपूत, दयारानी सहित आधा सैकड़ा कार्यकर्ता शामिल रहीं।