फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Worried about not being able to repay his loan to the moneylender, the farmer committed suicide by hanging himself

Mahoba News: साहूकारों का कर्ज न चुका पाने की चिंता में किसान ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 09 Oct 2024 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 09 Oct 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Worried about not being able to repay his loan to the moneylender, the farmer committed suicide by hanging himself
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के करहराकलां गांव में साहूकारों का सात-आठ लाख कर्ज न चुका पाने की चिंता में किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसे बेटी के हाथ पीले करने की भी चिंता सता रही थी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंच जांच की। परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों पर दुखाें का पहाड़ टूट पड़ा है। करहराकलां निवासी रामप्रकाश राजपूत (45) चौदह बीघा भूमि में खेती-किसानी करता था। खेती में लगातार बेहतर पैदावार न होने पर उसने गांव के साहूकारों से कर्ज ले रखा था।
विज्ञापन

कर्ज अदायगी की चिंता सता रही थी। इस बार उसने 12 बीघा जमीन पर तिल व उड़द की फसल बोई थी। जो अतिवृष्टि से खराब हो गई थी। इससे किसान को सालभर परिवार के भरण-पोषण और साहूकारों से लिए गए कर्ज की चिंता सता रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर जब परिजन अपने-अपने काम से चले गए। तभी उसने कच्चे मकान में लट्ठे से तौलिया का फंदा बनाकर फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद जब मां कैलाशबाई घर लौटीं तो बेटे को फंदे पर लटकता देख चीख पड़ीं।
अचेत अवस्था में परिजन उसे फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


दो बीघा जमीन बेचकर भी नहीं चुका पाया सात-आठ लाख का कर्ज
मृतक के बेटे कपिल ने बताया कि लगातार खेती में उचित पैदावार न होने पर पिता ने साहूकारों से सात से आठ लाख रुपये कर्ज ले रखा था। कुछ साल पहले दो बीघा जमीन भी बेच दी थी लेकिन कर्ज की अदायगी पूरी नहीं हो सकी। उसने बताया कि उसकी बड़ी बहन अर्चना की शादी को लेकर भी पिता चिंतित रहते थे। इसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed